फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Citizen Facilitation Center, employees do not reach here on time

Panipat News: नागरिक सुविधा केंद्र, यहां समय से नहीं पहुंचते कर्मचारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Citizen Facilitation Center, employees do not reach here on time
पानीपत। सरकारी कार्यालय में आने का समय सुबह नौ बजे का है, लेकिन कई कार्यालयों में कर्मचारियों और अधिकारियों का आने का अपना समय है। उनको लोगों की परेशानियों से कोई लेना-देना नहीं है। इसी तरह का नजारा सोमवार को नगर निगम के देवीलाल काॅम्प्लेक्स स्थित नागरिक सुविधा केंद्र में देखने को मिला। यहां पौने दस बजे तक अधिकारी व कर्मचारी नहीं पहुंचे थे। जबकि काम कराने के लिए लोगों की केंद्र के बाहर कतार लगी हुई थी। लोगों को अपने काम कराने के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार को नगर निगम के पालिका बाजार स्थित नागरिक सुविधा केंद्र का जायजा लिया गया। टीम यहां सुबह नौ बजे पहुंची। नागरिक सुविधा केंद्र खुला हुआ था, लेकिन अंदर काउंटर पर कोई नहीं मिला। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र शाखा में दो कर्मचारी अपनी सीटों पर मिले। यहां पौने दस बजे तक इनके अलावा कोई कर्मचारी या अधिकारी नहीं पहुंचा था। नगर निगम और इसके बाहर आधार केंद्र भी बंद मिले। गौरतलब है कि उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया भी नगर निगम कार्यालय का औचक निरीक्षण कर चुके हैं। उन्होंने उस समय तत्कालीन निगम आयुक्त से जवाब भी मांगा था।
विज्ञापन


कोट्स
पौने दस बजे तक कोई कर्मचारी नहीं मिला
विराट नगर निवासी आनंद ने बताया कि उसने पिछले दिनों आधार कार्ड बनवाया था। यह रिजेक्ट हो गया है। वह सोमवार को साढ़े आठ बजे नगर निगम के नागरिक सुविधा केंद्र पर पहुंचा था। यहां पौने दस बजे तक कोई कर्मचारी नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट्स
आधार केंद्र बंद मिला
महाबीर कॉलोनी निवासी आलम ने बताया कि उसको अपने दो बच्चों के आधार कार्ड बनवाने थे। वह सुबह करीब पौने नौ बजे नागरिक सुविधा केंद्र पहुंच गया था। यहां दोनों आधार केंद्र बंद मिले। उसको काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।


वर्जन :
सोमवार को पौने नौ बजे कार्यालय पहुंच गया था। कर्मचारी भी कार्यालय में थे। लोगों के समय पर काम निपटाए गए हैं। सभी कर्मचारियों को समय को लेकर एक बार फिर हिदायत दी जाएगी।
धर्मबीर, प्रभारी, नागरिक सुविधा केंद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed