{"_id":"6ad75da0aae9fca4920b78c0","slug":"cia-ii-has-arrested-two-accused-in-a-case-of-a-life-threatening-attack-and-obtained-a-three-day-remand-for-them-panipat-news-c-244-1-pnp1001-166327-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: जानलेवा हमला के मामले में सीआईए-टू ने दो आरोपी किए गिरफ्तार, तीन दिन के रिमांड पर लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: जानलेवा हमला के मामले में सीआईए-टू ने दो आरोपी किए गिरफ्तार, तीन दिन के रिमांड पर लिया
विज्ञापन
-मनमोहन नगर में शोएब व उसके भाई फरमान पर हथियारों से किया था हमला
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। सीआईए-टू की टीम ने मनमोहन नगर में पांच अक्तूबर को शोएब और उसके भाई फरमान पर जानलेवा हमला करने के मामले में दो मुख्य आरोपियों अकबर और साहिब उर्फ सोयब निवासी मनमोहन नगर को सेक्टर-29 क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
सीआईए-टू प्रभारी अनिल ने बताया कि हाली कॉलोनी निवासी शोएब ने किला थाना पुलिस को शिकायत दी थी। उन्होंने बताया था कि वह पांच अक्तूबर की शाम अपने दोस्त को छोड़ने मनमोहन नगर गया था। वहां सुक्खा, मुसाहिद, शाहरुख, अकबर, फैजान और समीर सहित 10-12 हथियारबंद लोगों ने उसके भाई फरमान पर जानलेवा हमला कर दिया था। उनके पास कुल्हाड़ी, गंडासी, तलवार और लाठी-डंडे थे। बीच-बचाव करने पर उसके साथ भी मारपीट की गई।
डायल-112 पुलिस के मौके पर पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए थे। गंभीर हालत में फरमान को पहले जिला नागरिक अस्पताल और फिर खानपुर पीजीआई व प्रेम अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके शरीर पर गंभीर चोटों व पैर में फ्रेक्चर की पुष्टि हुई थी।