फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   CIA arrested the accused who came from Meerut to Panipat to sell illegal pistols

मेरठ से पानीपत अवैध पिस्तौल बेचने आए आरोपी को सीआईए ने दबोचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
CIA arrested the accused who came from Meerut to Panipat to sell illegal pistols
पानीपत। सीआईए-दो ने अवैध देसी पिस्तौल और दो कारतूस सहित एक आरोपी को सर्कस ग्राउंड के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह पिस्तौल और कारतूस बेचने के लिए यूपी के मेरठ से पानीपत आया था। वह अवैध हथियार बनाने का काम करता है। सीआईए ने पूछताछ के लिए आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर लिया है। सीआईए-2 प्रभारी वीरेंद्र ने बताया कि आरोपी की पहचान मरेठ निवासी जहीरूदीन पुत्र अल्लाह राजी के रूप में हुई। आरोपी से खुलासा हुआ कि वह यूपी के मुरादाबाद व मेरठ में अवैध देसी पिस्तौल बनाकर बेचने का अवैध धंधा करता था। अवैध हथियार के मामले में वह यूपी की मेरठ जेल में बंद था। दो साल पहले बेल पर बाहर आया था। देसी पिस्तौल व कारतूस बेचने की फिराक में वह सोमवार को पानीपत आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed