फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Chirag's family remained adamant on not conducting the post-mortem.

Panipat News: पोस्टमार्टम नहीं कराने पर अड़े रहे चिराग के परिजन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Chirag's family remained adamant on not conducting the post-mortem.
पानीपत। थाना तहसील कैंप क्षेत्र में वधवाराम कॉलोनी निवासी चिराग का शव मिलने के बाद से परिजनों में आक्रोश है। परिजनों ने नगर निगम के जेई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कार्रवाई न होने तक परिजनों ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराने से इन्कार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने परिजनों के लिखित में बयान दर्ज कराए। इसमें परिजनों ने जेई पर काम कराकर पैसे न देने के आरोप लगाए। पुलिस ने बयान जांच में शामिल कर लिए। इसके बाद परिजन मान गए और दोपहर बाद पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने चिराग के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

तहसील कैंप क्षेत्र के कलंदर चौक निवासी दीपक ने बताया कि उनकी मौसी के बेटे चिराग तहसील कैंप थाना क्षेत्र में खन्ना चौक के पास रहते थे। वह 15 अक्तूबर को घर से निकले थे और लापता हो गए थे। उनकी स्कूटी, मोबाइल फोन और कपड़े व जूते असंध रोड पर नहर किनारे मिले थे जिससे आशंका जताई जा रही थी कि चिराग ने नहर में छलांग लगा दी है। परिजनों ने थाना पुराना औद्योगिक पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उस समय पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। शनिवार को चिराग का शव दिल्ली पैरलल नहर में खुबडू झाल से कुछ पहले मिला था।
विज्ञापन

शव की शिनाख्त करने के बाद परिजनों ने चिराग की मौत के लिए नगर निगम के जेई को जिम्मेदार ठहराया था। उनका आरोप था कि चिराग नगर निगम में टेंडर लेकर दीपावली व अन्य त्योहार पर सरकारी आवास और कार्यालय सजाते थे। उन्होंने पिछले साल दिवाली पर अधिकारियों के आवास सजाए थे। नगर निगम में कार्यरत एक जेई ने उनसे यह काम कराया था। इसका करीब डेढ़ लाख रुपये का भुगतान बाकी है। इस कारण जेई उन्हें लगातार धमकी दे रहे थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed