फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   chill in the air with mist

Panipat News: धुंध के साथ हवा में ठिठुरन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Dec 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
chill in the air with mist
सुबह पांच बजे भयंकर धुंध में लाइट जलाकर चले वाहन
सोमवार को दिन का तापमान 16 डिग्री, रात को पांच डिग्री
विज्ञापन

फोटो- 12 व 13

माई सिटी रिपोर्टर

पानीपत। सर्दी के साथ धुंध लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले तीन दिन में अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की। मौसम की पहली घनी धुंध रही। इससे दृश्यता 10 मीटर से भी कम रही।
सुबह 10 बजे तक धुंध में वाहन रेंग रेंगकर चले। कई जगह वाहन आपस में टकरा गए। धुंध के साथ हवा की रफ्तार ने कपकपी चढ़ा दी है। सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान तीन डिग्री तक गिर गया। दिन का तापमान 16 डिग्री दर्ज किया है। रात का तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। हवा की रफ्तार 10 किलोमीटर प्रतिघंटा है, जिससे ठंड बढ़ रही है और ठिठुरन महसूस हो रही है। मंगलवार के बाद से न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस पर आने की संभावना है।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, रविवार तक सुबह शाम कोहरा छाए रहने की उम्मीद है। ठंड और बढ़ेगी दिन रात का तापमान और गिरेगा। फिलहाल मौसम में ऐसे ही उतार-चढ़ाव देखने को मिलते रहेंगे। इस बात की प्रबल संभावना है कि आने वाले एक सप्ताह में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग ने धुंध को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धुंध के साथ हवा भी खराब
धुंध के साथ पानीपत की हवा भी दो दिन से बेहद खराब है। रविवार को शहर का एक्यूआई बढ़कर 298 तक पहुंच गया। 20 दिन बाद शहर का एक्यूआई ऑरेंज जोन में पहुंचा। सोमवार को एक्यूआई 261 दर्ज किया गया है। प्रशासन ग्रैप तीन के तहत सख्ती से काम नहीं कर रहा है।

ठंड पड़ रही शरीर पर भारी

ठंड शुरू होते ही निमोनिया के मरीज भी बढ़ गए हैं। नागरिक अस्पताल में निमोनिया के लक्षण वाले प्रतिदिन पांच-छह मरीज आ रहे हैं। बुखार, खांसी और जुकाम से ग्रस्त लोगों की प्रतिदिन 100 से अधिक ओपीडी हो रही है। डॉक्टर लोगों को गर्म वस्त्र पहनने के साथ साथ ठंड से बचने की सलाह भी दे रहे हैं।

वाहनों पर रिफलेक्टर लगाने का अभियान जारी-
कोहरे में अकसर सड़क हादसे बढ़ जाते हैं। कोहरे में दृश्यता कम होने से हादसे होते हैं। हादसों का मुख्य कारण ट्रैक्टर ट्राली व बग्गी होती है क्योंकि ट्राली व बग्गी पर रिफलेक्टर नहीं होते। कोहरे में इनके पीछे चल रहा वाहन चालक इनको देख नहीं पाता और वाहन आपस में टकरा जाते हैं। यातायात पुलिस अब वाहनों पर रिफलेक्टर लगाने का अभियान चला रही है।


वर्जन

तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। ठंड बढ़ गई है। धुंध गेहूं की फसल के लिए बेहद लाभदायक है। आने वाले दिनों में कोहरा भी होगा। ये गेहूं की फसल के लिए बेहतर है। ठंड से गेहूं में फूट और बढ़वार होगी। इस वक्त बारिश की संभावना नहीं है।

डॉ. राजबीर गर्ग, वरिष्ठ वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र, उझा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed