{"_id":"675b4a0cc39e50bbb901a497","slug":"children-will-reach-their-destination-with-pure-thoughts-dhanda-panipat-news-c-244-1-pnp1007-128923-2024-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुद्ध विचारों से मुकाम पर पहुंचेंगे बच्चे : ढांडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुद्ध विचारों से मुकाम पर पहुंचेंगे बच्चे : ढांडा
विज्ञापन
पानीपत। माता चंद्रकांता सेवा स्मृति न्यास के मार्गदर्शन और सेवा भारती पानीपत के सहयोग से जाटल रोड पर संचालित संत ईश्वर ज्ञानदीप सेवाधाम में वीरवार को 22वां वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया।
मुख्यातिथि शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा और विशिष्ट अतिथि पैरालंपिक खिलाड़ी सिंहराज अधाना रहे। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि सेवाधाम ने इस स्थान को ही शुद्ध नहीं किया बल्कि यहां के लोगों और बच्चों के मन को भी शुद्ध करने का काम किया।
उन्होंने कहा कि शुद्ध विचारों को लेकर यह बच्चे अच्छे मुकाम पर कार्य करने की और अग्रसर होंगे यही हमारी कामना है। विशिष्ट अतिथि पैरालंपिक शूटिंग में कांस्य पदक विजेता सिंहराज अधाना रहे। उन्होंने कहा कि अपने बच्चों को पोलियो की दो खुराक अवश्य पिलाएं। स्वामी दयानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि सेवा भारती द्वारा परमात्मा की बनाई चीज बच्चों की बहनों की सेवा कर रहे हैं। सर्वांगीण विकास की यह श्रृंखला निरंतर चलती रहे। इससे पहले माता चंद्रकांता स्मृति सेवा न्यास के अध्यक्ष एवं विहिप दिल्ली प्रांत के अध्यक्ष कपिल खन्ना ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि माता चंद्रकांता शिक्षा को जरूरी मानती थी। उनका कहना था कि किसी को देनी है तो अच्छी शिक्षा दी जाएं। ताकि शिक्षित होकर देश और समाज की सेवा कर सकें। उन्होंने बताया कि ज्ञानदीप सेवाधाम वंचित परिवारों और घुमंतू जनजातियों के बच्चों के जीवन में परिवर्तन लाने का कार्य कर रहा है। ये बच्चे जो कभी कूड़ा बीनने का कार्य करते थे। आज शिक्षा और कला के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छू रहे हैं।
सेवा भारती हरियाणा प्रदेश के जिलाध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने कहा कि वंचित समाज के बच्चों को शिक्षा देने के उद्देश्य के साथ इस तरह के स्कूल चलाए जा रहे है।