फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Children opened gas in sports, husband and wife got scorched

बच्चों ने खोली गैस, चाय बनाने समय पति-पत्नी झुलसे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Children opened gas in sports, husband and wife got scorched
पानीपत। विजय नगर में बच्चों की शैतानी की वजह से माता-पिता बुरी तरह झुलस गए। बच्चों ने खेल-खेल में गैस खोल दी। गैस रिसाव के कारण माचिस जलाते ही हादसा हो गया। गनीमत रही रही कि बच्चे बच गए। दंपती इलाज कराने के लिए तुरंत सामान्य अस्पताल पहुंचे, जहां पर डॉक्टर ने पति को दाखिल कर लिया, जबकि पत्नी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी।
विज्ञापन

विजय नगर निवासी रवि ने बताया कि मंगलवार सुबह उसे नौकरी पर जाना था लेकिन पत्नी के अचानक सिर दर्द होने की वजह से नाश्ता नहीं बना था। इसलिए वह खुद ही चाय बनाने के लिए रसोई में गया और उसने जैसे ही माचिस जलाई तो आग लग गई और वह झुलस गया। उसने शोर मचाया तो पत्नी दौड़ते हुए रसोई में आई। वह आग बुझाने लगी तो उसके भी हाथ झुलस गए। किसी तरह आग को बुझाया और उसके बाद वह अस्पताल इलाज कराने पहुंचे। रवि ने बताया कि घर में बच्चे छोटे है। उन्होंने अज्ञात के कारण खेल-खेल में गैस खोल दी, जिस वजह उपरोक्त हादसा हो गया।
विज्ञापन

खाना बनाते वक्त 60 प्रतिशत तक झुलसे दो भाई
मूलरूप से यूपी के मलिकपुर निवासी संजय ने बताया कि वह अपने भाई राजू के साथ पिछले कई साल से बापौली क्षेत्र में रहते है। वो हनुमान भट्ठे पर काम करते है। वह काम से घर लौटे और नहाने के बाद रसोई में खाना बनाने की तैयारी करने लगे। भाई राजू पास बैठकर सब्जी काट रहा था और वह अन्य तैयारी में लगा था। सभी तैयारी पूरी होने के बाद उसने जैसे ही माचिश जलाई तो पूरे कमरे में आग लग गई। वह दोनों भाई बुरी तरह झुलस गए। किसी तरह दौड़कर कमरे से बाहर निकले और बचाव के लिए आवाज लगाई। स्थानीय लोगों ने उसे सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां पर दोनों भाइयों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बर्न वार्ड में भर्ती किया गया और इलाज शुरू किया गया। मेडिकल रिपोर्ट की माने तो 60 प्रतिशत से अधिक झुलस चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed