फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Child dies under suspicious circumstances due to milk entering his respiratory tract

Panipat News: सांस की नली में दूध जाने से बच्चे की संदिग्ध हालात में मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Child dies under suspicious circumstances due to milk entering his respiratory tract
पानीपत। सेक्टर 13-17 में शिव मंदिर के पीछे स्थित झुग्गी में एक तीन माह के बच्चे की सांस की नली में दूध जाने से मौत हो गई।
विज्ञापन

जब बच्चे की तबीयत बिगड़ी तो उसकी पत्नी ने पति को बच्चे को अस्पताल ले जाने को कहा। इस दौरान वह ठेकेदार के पास पैसे लेने गया।
तभी पड़ोस की एक युवती ने पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल कर सूचना दी कि एक व्यक्ति ने बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और उसके पिता को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने व डॉक्टरों की सलाह के बाद उसके पिता को छोड़ दिया। डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे की सांस की नली में दूध मिला है।
सेक्टर 13-17 में शिव मंदिर के पीछे झुग्गी में उत्तर प्रदेश के कन्नौज का दंपती रहता है। सोनाक्षी और सोहित ने डेढ़ साल पहले प्रेम विवाह किया था। इस शादी से उनके परिजन नाराज हैं। इसलिए वह पानीपत में आकर रहने लगे। सोनाक्षी तीन माह पहले मां बनी थी। वह एक कोठी में चौकीदार की नौकरी करती है।
विज्ञापन

सोहित मजदूरी करता है। सोनाक्षी ने बताया कि वह मंगलवार सुबह नौ बजे अपने तीन माह के बेटे कृष्णा को दूध पिला रही थी। इसी वक्त उसको तेज खांसी आई और नाक से दूध बाहर गया और वह अचेत हो गया। उसने सोहित को इस बारे में बताया। वह दोनों घबरा गए। सोहित ने उससे कहा कि वह कृष्णा को लेकर अस्पताल जाए वह ठेकेदार से पैसे लेकर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह उसे अस्पताल में मिलेगा। वह बच्चे को लेकर अस्पताल जा रही थी कि पीछे से किसी ने पुलिस को कॉल कर दी। यहां पुलिस पहुंच गई और सोहित को हिरासत में ले लिया। वह बच्चे को जिला नागरिक अस्पताल लेकर आई यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed