{"_id":"6909087d4d0b9ef86c09879f","slug":"chief-minister-interacted-with-the-students-of-selected-aarohi-model-school-panipat-news-c-244-1-pnp1012-146552-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: मुख्यमंत्री ने चयनित आरोही माडल स्कूल विद्यालय के विद्यार्थियों से किया संवाद किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: मुख्यमंत्री ने चयनित आरोही माडल स्कूल विद्यालय के विद्यार्थियों से किया संवाद किया
Tue, 04 Nov 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Tue, 04 Nov 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
प्रतियोगिता में वाचन करती छात्रा। संवाद
विज्ञापन
सनौली। गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस उपलक्ष्य में सोमवार को राज्य स्तरीय साखी वाचन व निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजन के तहत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बच्चों से संवाद किया। प्रतियोगिता के लिए पानीपत जिले से आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल छाजपुर कलां का चयन किया गया था।
आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, छाजपुर कलां में गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम टू-वे कम्युनिकेशन के माध्यम से किया। जिसमें मुख्यमंत्री नायब सैनी ने विद्यार्थियों से संवाद किया। जिला पानीपत से इसी विद्यालय का चयन किया गया था। विद्यार्थियों ने हिंदी, अंग्रेजी, पंजाबी और संस्कृत में साखी वाचन व निबंध लेखन प्रतियोगिता में भाग लिया। बच्चों ने आत्मविश्वास के साथ उत्तर दिए। कार्यक्रम की तैयारी अध्यापिका गजल और सरिता ने कराई। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य हेमलता बालियान ने किया। इस मौके पर रिया, तन्नू, सत्यम, पंकज, दीक्षु, खुशबू, नैना, दक्ष, प्रीतम, यांशिका, दिया, हर्षिता, पलक, अनुराग, लक्की, जीविका, शिवानी व खुशी मौजूद रहीं।