फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Chickenpox spreads amidst outbreaks of dengue and malaria

Panipat News: डेंगू और मलेरिया के प्रकोप के बीच फैला चिकनपॉक्स, पंजीकरण से लेकर दवा लेने में टूट रहे नियम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 07:53 PM IST
विज्ञापन
Chickenpox spreads amidst outbreaks of dengue and malaria
जिला नागरिक अस्पताल में पंजीकरण के लिए लाइन में लगे मरीज। संवाद
-अस्पताल में कार्यरत पांच कर्मी पिछले सप्ताह चिकनपॉक्स ग्रस्त मिले थे
विज्ञापन

-ओपीडी में उमड़ी भारी भीड़ के बीच नहीं दिखा शारीरिक दूरी का पालन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। जिले में इन दिनों डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का डंक लोगों को परेशान कर ही रहा था, अब चिकनपॉक्स (छोटी माता) ने भी दस्तक दे दी है। शनिवार को जिला नागरिक अस्पताल में चिकनपॉक्स के अचानक पांच नए मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग में की चिंता बढ़ा दी है। वहीं डेंगू के अब तक 41 मरीज आ चुके हैं। चिकनपॉक्स के मामलों में पांचों जिला नागरिक अस्पताल में ही विभिन्न पदों पर कार्यरत कर्मचारी हैं। इतना सब होने के बाद भी अस्पताल की ओपीडी में नियमों की उड़ी धज्जियां उड़ रही हैं। अस्पताल में शारीरिक दूरी और मास्क को नहीं अपनाया जा रहा है।

सोमवार को जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिली। मौसमी बीमारियों के चलते पर्ची काउंटर से लेकर डॉक्टरों के कमरों के बाहर सुबह नौ बजे ही लंबी कतारें लग गई। संक्रामक बीमारियां तेजी से फैलने के बावजूद लाइनों में खड़े लोगों के बीच पर्याप्त शारीरिक दूरी का पालन होता नहीं दिखा। भीड़भाड़ के इस माहौल में संक्रमण के और अधिक फैलने की आशंका बनी हुई है। इससे अस्पताल आने वाले अन्य मरीज और उनके तीमारदार भी सहमे नजर आए।
विज्ञापन


मरीजों और तीमारदारों का दर्द

आजाद नगर के रमेश कुमार ने बताया कि अस्पताल में इस समय भारी भीड़ है। डेंगू और मलेरिया के साथ-साथ अब चिकनपॉक्स के मामले आने से डर लग रहा है। लंबी लाइनों में खड़े होने के कारण मरीज और अधिक बीमार पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अशोक विहार कॉलोनी की सुनीता रानी ने बताया कि मौसम बदलने के साथ ही घर-घर में वायरल और बुखार के मरीज हैं। नागरिक अस्पताल में डॉक्टर को दिखाने के लिए घंटों लाइन में इंतजार करना पड़ रहा है और भीड़ इतनी है कि कोरोना या चिकनपॉक्स जैसे संक्रामक रोग फैलने का खतरा लगातार बना रहता है।


वर्जन अस्पताल में एहतियाती कदम उठाए गए हैं। सभी संबंधित मरीजों को चिकित्सीय सलाह के तहत आइसोलेशन और उचित उपचार दिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग मौसमी और संक्रामक बीमारियों से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

डॉ. विजय मलिक, सीएमओ।

19
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed