{"_id":"66ad8892439ca599140d53e4","slug":"cheating-of-rs-1239-lakh-in-the-name-of-sending-abroad-panipat-news-c-244-1-pnp1001-122105-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: विदेश भेजने के नाम पर 12.39 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: विदेश भेजने के नाम पर 12.39 लाख की ठगी
विज्ञापन
बापौली। रसलापुर गांव के पूर्व सरपंच के बेटे के साथ विदेश भेजने के नाम पर 12.39 लाख रुपये की ठगी कर ली। पूर्व सरपंच ने बेटे को विदेश भेजने के लिए अपनी पुस्तैनी जमीन तक बेच दी थी। थाना बापौली पुलिस ने इसमें धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पूर्व सरपंच अली हसन के बेटे वादिल हसन ने थाना बापौली पुलिस को दी शिकायत बताया कि वह पढ़ा लिखा बेरोजगार है। जावेद नामक व्यक्ति के बहन की शादी उनके पड़ोस में हुई है और वह उनके घर में भी काफी दिन से आता जाता था। उसने उसको विदेश में पैसे कमाकर अच्छी जिंदगी जीने का सपना दिखा दिया। उसको मॉस्को से कनाडा देश भेजने की बात कही। जावेद ने बताया कि वह एक व्यक्ति को विदेश भेजने के 50 से 60 लाख रुपये लेता है। वह उससे 25 लाख रुपये लेगा। जावेद ने बताया कि पहले उसको मॉस्को भेजेगा। यह छह महीने रहना होगा। यहां पर काम दिलवाने के साथ खान पीने की पूरी व्यवस्था करने की बात कही। इसके बाद कनाडा भेजने की कही। उसके पिता ने अपनी पुस्तैनी जमीन बेच दी।
जावेद के भाई जुनेद और पिता इनाम को जीरकपुर पंजाब कार्यालय में डेढ़ लाख रुपये नकद दिए। इसके बाद फिर 2.50 लाख रुपये नकद दिए। उसको मॉस्को का वीजा दिया गया। उसको बकाया राशि देने की कही। उसको 3.39 लाख रुपये ऑनलाइन दिए। इस तरह उसको 7.39 लाख रुपये दिए। उसने उससे पांच लाख रुपये की और मांग की। उसको पांच लाख रुपये दे दिए। उसने एक-दो दिन में टिकट भेज देने की बात कही। वह उनसे 10 लाख रुपये की और मांग करने लगा। उसने मॉस्को में बाकी पैसे देने की शर्त बतलाई तो उसको सब पैसे भूल जाने की बात कही। किसी प्रकार की कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी। उसने बताया कि उसके पिता अब बीमार रहने लगे हैं। घर पर बहन शादी योग्य है। उसका पूरा परिवार सदमे में आ गया है और डर के चलते घर से बाहर तक नहीं निकलता । जांच अधिकारी अरविंद का कहना है कि रसलापुर निवासी वादिल की शिकायत पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।