फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Cheated seven and a half lakhs by pretending to be nephew on phone

Panipat News: फोन पर भतीजा बनकर ठगे साढ़े सात लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
Cheated seven and a half lakhs by pretending to be nephew on phone
पानीपत। साइबर ठगों ने ठगी करने के लिए नए नए तरीके खोज लिए हैं, जिससे लोगों को ठगा जा रहा है। मनाना गांव के एक युवक से ऐसे ही ठगों ने करीब साढ़े सात लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित का भतीजा कनाडा गया है। उनके पास कैनेडा से फोन आया और ठग ने कहा कि वह उनका भतीजा बोला रहा है। उसके दोस्त की पत्नी बीमार है उसे पैसे चाहिए। ठग ने एक के बाद एक कर तीन बार में साढ़े सात लाख रुपये ठग लिए। अब पीड़ितों ने पुलिस को शिकायत देकर मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन




थाना साइबर अपराध पुलिस को नरेंद्र निवासी मनाना गांव ने बताया कि 27 अगस्त को उसके भाई देवेंद्र के फोन पर एक फोन आया। सामने वाला उससे भतीजा आशीष बनकर बात करने लगा। जबकि उसका भतीजा आशीष कनाडा गया हुआ है। आरोपी ने कहा कि उसके दोस्त की पत्नी बीमार है। उसके बैंक खाते में 2.5 लाख रुपये भेज दो। अपने भाई के कहने पर उसने अपने बैंक खाते से आरोपी के खाते में 2.5 लाख भेज दिए। इसके बाद फिर से आरोपी का फोन आया और दो लाख रुपये की डिमांड की। उसने फिर से दो लाख रुपये भेज दिए। उसके बाद 28 अगस्त को फिर उसी नंबर से फोन आया और कहा कि कुछ और पैसों की जरूरत है। जिस पर उन्होंने फिर से तीन लाख रुपये और भेज दिए। जब उसने अपने भतीजे से बात की तो भतीजे ने बताया कि उसने उनको कोई फोन ही नहीं किया। जिसके बाद उनको ठगी का पता चला। किसी ठग ने भतीजा बनकर उनसे साढ़े सात लाख रुपये ठग लिए। इसकी शिकायत उन्होंने साइबर हैल्पलाइन नंबर 1930 को दी। इसके बाद साइबर थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed