फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Charvi Awwal in vomiting race, Anshika and Kaviraj leading in frog race

Panipat News: उल्टी दौड़ में चार्वी अव्वल, मेंढक दौड़ में आगे रहे अंशिका और कविराज

Sun, 07 Dec 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 07 Dec 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Charvi Awwal in vomiting race, Anshika and Kaviraj leading in frog race
दयाल सिंह पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति देते विद्यार्थी।
पानीपत। दयाल सिंह पब्लिक स्कूल में छठा वार्षिक खेलकूद उत्सव शनिवार को मनाया गया। कक्षाओं के लिए विभिन्न गतिविधियों की खेल प्रतियोगिताएं कराई गईं, जिनमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान उल्टी दौड़ में चार्वी और मेंढक दौड़ में अंशिका व कविराज आगे रहे।
विज्ञापन


मुख्यातिथि स्कूल के चेयरमैन सेवानिवृत्त वाइस एडमिरल सतीश सोनी रहे। इनके साथ दयाल सिंह कालेज ट्रस्ट सोसायटी करनाल के महाप्रबंधक सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर रणधीर सिंह, दयाल सिंह काॅलेज की प्राचार्य आशिमा गक्खड़, संजय, विवेक अरोड़ा, एसडी पीजी काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. अनुपम अरोड़ा तथा अभिभावक, अध्यापक वर्ग और स्कूल के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि सतीश सोनी ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन



प्रधानाचार्या डाॅ. विनीता कुमार तोमर ने अतिथियों का पौधे भेंट कर स्वागत किया। खेलकूद प्रतियोगिता की प्रतीक स्वरूप मशाल जलाई गई। मुख्य अतिथि ने मार्च पास्ट का निरीक्षण किया व सलामी ली। मार्च पास्ट की अगुवाई हेड ब्वाॅय यश, हेडगर्ल वंशिका तथा स्पोर्ट्स ब्वाय एकम और स्पोर्ट्स गर्ल अदिति ने की। विद्यालय के स्पोर्ट्स ब्वाॅय ने सभी खिलाड़ियों को खेल के प्रति समर्पित होने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र-छात्राओं ने पाॅम-पाॅम नृत्य के माध्यम से सभी खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। एक्रोबेटिक योग के माध्यम से अनेक शारीरिक क्रियाओं की प्रस्तुति दी गई जिसने सभी दर्शकों का मन मोह लिया। चारों सदनों के रंगों का महत्व दर्शाते हुए साड़ी ड्रिल द्वारा मनमोहक झांकी प्रस्तुत की गई। शिव नृत्य के द्वारा शक्ति और ब्रह्मांमडीय संतुलन को नटराज स्वरूप में दर्शाया गया। इसके बाद डंबल डफली लेजियम और मास पीटी के माध्यम से शारीरिक स्वास्थ्य गतिविधियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। वर्षभर की गतिविधियों के आधार पर बेस्ट हाउस का खिताब नीलगिरी सदन के नाम रहा। मंच संचालन छात्रा यशिका, रिद्धिमा, हितैषी, सिया, वंशिका और गीताली ने किया।



वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का परिणाम

कक्षा- नर्सरी-
बंदर चला शहर घूमने

प्रथम- आयुष, जया

द्वितीय- जसनूर, आरव चौहान
तृतीय- सृष्टि, अंगद


कक्षा- प्रैप-1 (लड़कियां)

प्रथम- अग्नया, मनन

द्वितीय- अमायरा, रूही

तृतीया- अविका, वैभवी


कक्षा-प्रेप-2 मेंढक दौड़
प्रथम- अंशिका, कबिराज

द्वितीय- लाव्या, लक्ष्य

तृतीय- निया, सात्विक


कक्षा पहली- बाॅल उठाकर टोकरी में डालना
प्रथम- परिषा, रूद्रा

द्वितीय- वेदांशी, अक्क्ष

तृतीय- मनरूप, दिशिता, आरूल


कक्षा दूसरी- फाइव इन वन दौड़

प्रथम- नैतिक, वियान, परिक्षित, रिद्धि, निहारिका

द्वितीय- विवान, परमवीर, युद्धवीर, हंशिका, वाणी

तृतीय- आदित्य, जितेन, भार्गव, अवनीत, शिवांशी


कक्षा तीसरी- उल्टी दौड़

प्रथम- चारवी

द्वितीय- आरोही

तृतीय- सान्वी


कक्षा छठी - रस्सी कूद दौड़़ (लड़कियां)
प्रथम- भूमि

द्वितीय- युविका

तृतीय- सारवी


कक्षा-सातवीं बोरी दौड़ (लड़के)

प्रथम- हशमीत

द्वितीय- मानव

तृतीय- आर्यमन, आरव


कक्षा आठवीं- 100 मीटर दौड़ (लड़कियां) स्प्रिंट

प्रथम- पूर्वी

द्वितीय- किरत

तृतीय- प्रीत


कक्षा नौवीं- 200 मीटर दौड़ (लड़के) हर्डल रेस

प्रथम- आयुष

द्वितीय- कृष ,आदर्श

तृतीय- अर्थम, देव


कक्षा दसवीं- केकड़ा दौड़

प्रथम- जागृत, हिमांक , दक्ष, हर्षित बतरा, जयंत, जागृत, दक्ष, शंशाक, मिसकात
द्वितीय-अंश, योगेश, वंश, आदित्य

तृतीय- हन्नी, नमन, राघव, साहिल


कक्षा 11वीं- 4×100 मीटर रिले दौड (लड़के)

प्रथम- एकम, हार्दिक, प्रिंस, भविष्य

द्वितीय- सागर, अक्षय, तुषार, आदित्य, लविश, मयंक, आर्यन, धैर्य

तृतीय- अंकुश, चिराग, नमन, हन्नी
4×100 मीटर रिले दौड (लड़कियां)
प्रथम- किरत, धानी, उदिता, पूर्वी

द्वितीय- प्रीत, अंशिका, अराध्या, कीर्तिका

तृतीय- जिया, अवनिका, खुशी, सिया

थ्री लैग दौड़- (100 मीटर) डंपके
प्रथम- सुमन, गीता

द्वितीय- खुशी, सुनीता

तृतीय- राजबाला, मन्नी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed