फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Change in weather again, sunshine during the day, shadow fog in the evening

Panipat News: मौसम में फिर बदलाव, दिन में धूप, शाम को छाया कोहरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Change in weather again, sunshine during the day, shadow fog in the evening
पानीपत। मौसम में शुक्रवार को सुबह से शाम तक बड़ा बदलाव देखने को मिला। दिनभर जहां धूप खिली रही, वहीं शाम के समय घना कोहरा छा गया। शाम के समय दृश्यता घटकर जीरो रह गई। ऐसे में वाहन चालकों काे परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

वहीं मौसम विशेषज्ञों ने अगले सप्ताह हल्के से मध्यम बादल छाए रहने की संभावना जताई है। इसके साथ बूंदाबांदी भी हो सकती है। बादल छाने और हवा चलने से अगले अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान अगले कई दिन घटने के साथ बढ़ेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह ही हल्की से मध्यम धुंध छाई रही। शहरी क्षेत्र में धुंध का प्रभाव अपेक्षाकृत कम रहा, जबकि ग्रामीण अंचल में धुंध अधिक रही। मौसम सुबह ही साफ हो गया। अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिससे दिन का अधिकतम तापमान स्थिर बना रहा। न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शीतलहर की रफ्तार छह किलोमीटर प्रति घंटा रही। मध्यम धूप होने से लोगों ने राहत की सांस ली। लोग धूप का आनंद पार्क और घरों की छतों पर बैठकर लेते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम के समय घना कोहरा पड़ने लगा। एकाएक मौसम पलटने के बाद लोग हैरान हो गए। मौसम विशेषज्ञ का अनुमान है कि फरवरी का महीना शुरू होते ही मौसम एक बार फिर से करवट ले सकता है। फरवरी के पहले सप्ताह में बारिश हो सकती है। जिससे ठंड बढ़ेगी।

किसानों को सावधानी बरतने की जरूरत ः कृषि विज्ञान केंद्र उझा के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. राजबीर आर्य ने बताया कि गेहूं की फसल में सिंचाई का समय है। कुछ किसान दूसरी तो कुछ तीसरी बार सिंचाई करनेकी तैयारी में हैं। ऐसे में किसान मौसम के अनुकूल ही सिंचाई शुरू करें। बारिश के समय गेहूं की सिंचाई करने से विपरित प्रभाव पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed