{"_id":"67ae5e8d9380550f5601ca05","slug":"chandwas-became-the-winner-in-the-volleyball-competition-by-defeating-kurukshetra-university-panipat-news-r-18-1-hsr1027-580716-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: वॉलीबाल स्पर्धा में कुरुक्षेत्र विवि को हराकर चांदवास बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: वॉलीबाल स्पर्धा में कुरुक्षेत्र विवि को हराकर चांदवास बना विजेता
विज्ञापन
ढिगावा मंडी (भिवानी)। गांव कारी धारणी में हुई तीन दिवसीय विशाल श्रीश्याम बाबा ओपन वॉलीबाल स्पर्धा का समापन हुआ। स्पर्धा में करीब 16 टीमों ने भाग लिया। स्पर्धा का फाइनल मुकाबला चांदवास और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के बीच खेला गया।
मुकाबले में चांदवास ने पहले 15 अंक का स्कोर बनाकर अपनी टीम को जीत दर्ज कराई और प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं दूसरे स्थान पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम रही तो तीसरे स्थान पर जयपुर की टीम रही।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि लोहारू के एसडीएम मनोज दलाल पहुंचे। इस मौके पर एसडीएम ने कहा कि खेलों से खिलाड़ियों का सर्वांगीण विकास होता है। ग्रामीण इलाकों में इस तरह की प्रतियोगिता करवाने से ग्रामीण इलाकों के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ता है और अच्छे खेलों का परिचय देकर अपने अंदर छुपी प्रतिभा को दिखाने व निखारने का मौका मिलता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं से आपसी भाईचारा व प्यार प्रेम बढ़ता है। ग्रामीणों और सरपंच द्वारा आए हुए मेहमानों का आदर सत्कार किया गया। इस मौके पर मनोज कुमार एसडीएम, ईश्वर सरपंच प्रतिनिधि, रणधीर पूर्व सरपंच, कुरडा राम साहब, गंगादत्त, ओमप्रकाश दलाल ,संदीप सांगवान, दलबीर सिंह आदि मौजूद रहे।