फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Chamber of Commerce also expressed gratitude to CM

चैंबर ऑफ कॉमर्स ने भी सीएम का जताया आभार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 02:32 AM IST
विज्ञापन
Chamber of Commerce also expressed gratitude to CM
पानीपत। बजट पर अपनी बात रखते हुए हरियाणा चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रधान व अन्य। - फोटो : Panipat
पानीपत। प्रदेश सरकार के बजट पर चैंबर ऑफ कॉमर्स ने खुशी जाहिर की है। सीएम के बजट पेश करने के बाद चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन विनोद खंडेलवाल ने सेक्टर 25 पार्ट वन स्थित अपनी कंपनी में कार्यकारिणी की मीटिंग बुलाई। मीटिंग में उन्होंने सभी उद्यमियों को बजट के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

चेयरमैन विनोद खंडेलवाल ने कहा कि पानीपत के उद्यमियों को बहुत बड़ी राहत मिली है। उद्यमियों को 30 सितंबर तक कोयला संचालित बॉयलर बंद करने को कहा गया था। उनकी मांग थी कि पीएनजी के कनेक्शन पर सब्सिडी दी जाए। इसको मान लिया गया है। अब कॉमन बॉयलर की मांग भी पूरी हो गई है। एक्सपोर्टरों को दोबारा सब्सिडी देकर बड़ी सौगात दी गई है। उन्होंने कहा कि हम सरकार का इस बजट पर आभार व्यक्त करते हैं।
विज्ञापन

महासचिव मनीष अग्रवाल ने कहा कि इन सौगात के बाद पानीपत में बड़े प्रोजेक्ट आएंगे। निवेशकों को लुभाने का प्रयास किया गया है। सरकार ने इस बार सार्थक पहल की है लेकिन एक कमी ये रही कि सरकार ने टेक्सटाइल पॉलिसी का जिक्र नहीं किया और जेडएलडी प्रोजेक्ट की मांग अधूरी रह गई। सरकार से मांग है कि जल्द ये भी मांगे पूरी करें, ताकि भूजल के दोहन को बचाया जा सके। मीटिंग में मोहनलाल गर्ग, रमन सिंघल, राकेश भटिया व राजेंद्र खुराना भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed