फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Chain snatched from the neck of a woman riding a scooter

Panipat News: स्कूटी सवार महिला के गले से झपटी चेन

Sun, 17 May 2026 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 17 May 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Chain snatched from the neck of a woman riding a scooter
महिला से घटना की जानकारी लेती पुलिस। संवाद - फोटो : Self
समालखा। समालखा में शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे रेलवे रोड पर मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने स्कूटी सवार महिला के गले से सोने की चेन झपट ली। महिला अपने पति को रेलवे स्टेशन पर छोड़कर एक्टिवा से घर लौट रही थी। खानदानी अस्पताल के पास बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

समालखा की गांधी कॉलोनी निवासी शालू ने बताया कि शनिवार सुबह वह पति अभिनव को रेलवे स्टेशन पर छोड़ने के लिए आई थीं। उनके साथ उनका तीन साल का बेटा भी था। जब स्टेशन से वापस घर जाने लगी तो खानदानी अस्पताल के पास मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो बदमाश आए और उसके गले से चेन झपटकर ले गए। उन्होंने बताया कि चेन करीब दो ताले की थी और उसमें चार ग्राम का एक लॉकेट भी जुड़ा था। थाना प्रभारी दीपक ने बताया प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।

महिला से घटना की जानकारी लेती पुलिस। संवाद

महिला से घटना की जानकारी लेती पुलिस। संवाद- फोटो : Self

महिला से घटना की जानकारी लेती पुलिस। संवाद

महिला से घटना की जानकारी लेती पुलिस। संवाद- फोटो : Self

महिला से घटना की जानकारी लेती पुलिस। संवाद

महिला से घटना की जानकारी लेती पुलिस। संवाद- फोटो : Self

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed