फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   chain snach from woman

मां का पंडाल सजवा रही महिला की चेन झपटी

Tue, 08 Apr 2014 11:38 PM IST
अमर उजाला पानीपत
अमर उजाला पानीपत Updated Tue, 08 Apr 2014 11:38 PM IST
विज्ञापन
chain snach from woman
पानीपत। शहर के कच्चा कैंप में मां के जागरण को लेकर पंडाल की सजावट को लेकर कारीगराें से बातचीत कर रही एक महिला से मोटरसाइकिल सवार दो झपटमारों ने चेन झपट ली। झपटमारी में गिरने से महिला चोटिल हो गई। चेन चार तोले की बताई गई है। स्थानीय लोगों के पीछा करने पर भी बदमाश काबू नहीं आ सके। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन

थाना मॉडल टाउन के अंतर्गत कच्चा कैंप में मंगलवार सुबह रजनी अनेजा अपने घर के बाहर गली में मां के जागरण को लेकर पंडाल सजाने को लेकर कारीगरों से बातचीत कर रही थी। बताया जा रहा है कि इसी समय मोटरसाइकिल पर दो बदमाश पहुंचे। इनमें मोटरसाइकिल चला रहा बदमाश हेलमेट पहने हुआ था और पीछे वाले बदमाश ने मुंह पर रुमाल बांध रखा था। बदमाशों ने उसके गले से करीब चार तोले सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। परिवार और आसपास के लोगों ने मोटरसाइकिल का पीछा किया, लेकिन वे हाथ नहीं आ सके। इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद माडल टाउन पुलिस मौके पर पहुंची। रजनी अनेजा ने बताया कि उनके घर पर मंगलवार शाम को माता का जागरण है। घर के बाहर पंडाल सजाने का काम चल रहा था। वह कारीगरों को पंडाल सजाने की हिदायत दे रही थी। मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने उसके गले से करीब चार तोले की चेन झपट ली। बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल के पीछे बैठे बदमाश के हाथ में पिस्तौल थी। उसके डर से आसपास खड़ी महिला आगे आने का साहस नहीं जुटा सकी। इसके चलते रजनी अनेजा गिर गई और घायल हो गई। परिवार के लोगों ने उसका उपचार कराया। मॉडल टाउन पुलिस ने महिला के बयान दर्ज किए और मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed