फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Central team will survey villages

केंद्रीय टीम करेगी गांवों का सर्वेक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Central team will survey villages
पानीपत। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण प्रबंधन की एक बैठक लघुसचिवालय में हुई। जिसमें बताया गया कि स्वच्छ भारत मिशन के लिए केंद्रीय टीम सर्वे करेगी और इसके लिए जिले के 25 गांव चुने गए हैं। इन गांवों के नामों का पता सर्वे से एक या दो दिन पहले किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने की। उन्होंने कहा कि जिले को नंबर-1 पर लाने के लिए सभी मेहनत करें। सभी खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों एवं विभागाध्यक्षों से अपील की कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत एसएसजी 2021 एप को डाउनलोड करें ताकि स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान में ज्यादा से ज्यादा हिस्सा लिया जा सके और वोटिंग की जा सके। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत होने वाले सर्वे में स्वच्छता को लेकर फीडबैक दिया जाएगा। लोगों की सोच अब स्वच्छता के प्रति बदली है और लोग संजीदा हुए हैं। इसलिए इस मिशन को युद्ध स्तर पर आगे ले जाएं।
विज्ञापन

जिला परिषद के सीईओ विवेक चौधरी ने बताया कि यह एक बहुत बड़ा सर्वे होगा जिसमें पांच सवाल पूछे जाएंगे। इनमें स्वच्छ भारत मिशन से जुड़ी बातें पूछी जाएंगी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय टीम पांच सार्वजनिक स्थानों का भी दौरा करेंगी और स्वच्छ भारत मिशन से जुड़ी औपचारिकताओं का आकलन भी करेगी। आमजन का फीडबैक लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि एक मोबाइल से अलग-अलग नंबरों के लिए 100 सवाल पूछे जा सकते हैं। जिसमें नाम, उम्र, मोबाइल नंबर पूछे जाएंगे। पूछे जाने वाले पांच सवाल रूटीन के होंगे। उन्होंने कहा कि 25 से 26 हजार वोट अब तक डाले जा चुके हैं और 21 अक्तूबर इसके लिए अंतिम तिथि रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गांव में नालियों की सफाई के लिए युद्ध स्तर पर काम करने की योजना तैयार कर ली गई है। यही नहीं नए नालों के लिए भी अतिरिक्त मुख्य सचिव की ओर से अनुमति प्राप्त हो चुकी है। उन्होंने उपायुक्त को ओडीएफ प्लस और जिला स्वच्छ भारत मिशन और ग्रामीण गोवर्धन सेल की जानकारी भी दी।

उपायुक्त ने कहा सुशील सारवान ने कहा कि सभी खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारियों और संबंधित सरकारी अस्पताल के डॉक्टर और पनुओं के डॉक्टर के साथ गांव का दौरा भी करेंगे और इसकी निरीक्षण रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय को देंगे। प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को इसको लेकर बैठक भी आयोजित की जाएगी। इस मौके पर नगराधीश रविंद्र मलिक, सभी खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता सुरेश सैनी एवं विभिन्न विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed