फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Celebration, International Yoga Day, Panipat

दाएं-बाएं के फेर में उलझे परिवहन मंत्री

Wed, 22 Jun 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला,पानीपत Updated Wed, 22 Jun 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
Celebration, International Yoga Day, Panipat
योग - फोटो : ब्यूरो
पानीपत। परिवहन एवं आवास मंत्री कृष्णलाल पंवार योग के दौरान दाएं एवं बाएं के फेर में उलझे रहे। वहीं डीसी और एसपी योग कार्यक्रम के दौरान अपने मोबाइलों पर व्यस्त दिखे। एसपी जहां काफी देर तक मोबाइल से मैसेज करते रहे, वहीं डीसी लंबी बात करते रहे।
विज्ञापन


मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिवाजी स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार थे। योग शिक्षक ने योग के दौरान दाएं गर्दन घुमाने की कही तो परिवहन मंत्री बाईं ओर गर्दन घुमाने लगे। वहीं जब बाईं और गर्दन घुमाने की कहने पर दाईं और घुमाने लगे।
विज्ञापन


इसी तरह सूर्य नमस्कार में दायां पैर उठाने की बजाए बायां पैर उठा लिया। वहीं बायां पैर उठाने की कहने पर दायां पैर उठा लिया। किसी के टोकने के बाद परिवहन मंत्री को गलती पता लगी और वह फिर से लोगों के साथ योग करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी और एसपी मोबाइल में लगे रहे
डीसी और एसपी योग कार्यक्रम के बीच-बीच में अपने मोबाइल में लगे रहे। एसपी ने जहां भाषण के दौरान मोबाइल के मैसेज पर ध्यान रखा तो डीसी भी काफी देर तक मोबाइल पर बात करते रहे। लोगों के बार-बार उनकी तरफ देखने पर दोनों अधिकारियों ने मोबाइलों को साइड में रखा।


खामियां दूर, पुख्ता सुरक्षा
प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की फाइनल रिहर्सल की कमियों को दूर कर सुरक्षा व व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध थे। विदित है कि फाइनल रिहर्सल में सुरक्षा में कमी थी और वहां डीसी और एसपी भी नहीं पहुंच पाए थे। अमर उजाला माई सिटी ने अधिकारियों की अनदेखी को और योग दिवस की तैयारियों की कमी को मुद्दा प्रमुखता के साथ उठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed