फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Celebrated the memorial day of Trikha couple, the founders of Swadhyay Ashram.

Panipat News: स्वाध्याय आश्रम के संस्थापक त्रिखा दंपति का स्मृति दिवस मनाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
Celebrated the memorial day of Trikha couple, the founders of Swadhyay Ashram.
समालखा। गांधी स्मारक निधि पंजाब हरियाणा एवं हिमाचल प्रदेश स्वाध्याय आश्रम पट्टीकल्याणा में सोमवार को आश्रम के संस्थापक पंडित ओमप्रकाश त्रिखा की पुण्यतिथि व माता लक्ष्मी देवी त्रिखा का स्मृति दिवस मनाया गया। आश्रम में सुबह हवन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद समाधि स्थल व उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

गांधी स्मारक निधि व स्वाध्याय आश्रम पंजाब हरियाणा एवं हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि स्व. त्रिखा ने अपना पूरा जीवन महात्मा गांधी के नाम समर्पित कर दिया था। पट्टीकल्याणा आश्रम उनकी कर्मभूमि रहा है। उन्होंने बताया कि यहां खादी ग्राम उद्योग, कुदरती खेती, नई तालीम तथा प्राकृतिक चिकित्सा का कार्य 1955 से चल रहा है। यहां के समर्पित कार्यकर्ता पूरे सेवाभाव से कार्य कर रहे हैं। इसलिए संस्था प्रगति कर रही है। इससे पहले कार्यक्रम की मुख्य वक्ता एवं गांधी स्मारक निधि एवं स्वाध्याय आश्रम की न्यासी हेमलता रावत ने पंडित ओमप्रकाश त्रिखा के जीवन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि त्रिखा दंपती स्वतंत्रता संग्राम में कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलते थे। वे कई बार जेल भी गए। इस अवसर पर त्रिखा के पारिवारिक सदस्य रेनू के अलावाअशोक कुमार शरण व बृजलाल गांधी ने भी अपने संस्मरण साझा किए। संस्था सचिव आनंद कुमार शरण ने त्रिखा के जीवन एवं आश्रम की गतिविधियों की जानकारी दी। अजय श्रीवास्तव व सुनीता शर्मा ने मंच संचालन किया। डाॅ. संदीप जैन ने मेहमानों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर नीरज, आदेश त्यागी, डाॅ. कैलाश, ज्ञान सिंह, आजाद सिंह, डाॅ. इंद्र सिंह, मुकेश छौक्कर व लालचंद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed