फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Celebrated the great festival of faith by offering Arghya to the rising sun.

Panipat News: उदयगामी सूर्य को अर्घ्य देने के साथ आस्था के महापर्व का किया पारण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Celebrated the great festival of faith by offering Arghya to the rising sun.
छठ मैया के पूजन पर लगा मेला। असंध रोड थर्मल रजवाहे पर पूजन करती महिलाएं। संवाद
पानीपत। छठ पर पूर्वांचल समाज के लोगों ने शुक्रवार को उदयगामी सूर्य को अर्घ्य देकर चार दिवसीय महापर्व का समापन हो गया। परिवार में सुख व समृद्धि की कामना को लेकर करीब 70 हजार लोगों ने सूर्य को अर्घ्य दिया। इनके साथ विभिन्न घाटों पर करीब तीन लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान जताया गया है। असंध रोड थर्मल और गोहाना रोड एनएफएल रजवाहे, ड्रेन नंबर-टू, सनौली घाट यमुना व ऑफिसर कॉलोनी समालखा में बड़े स्तर पर आयोजन किए गए। पूर्वांचल के लोगों ने छठी मैया से सुख व समृद्धि की प्रार्थना की।
विज्ञापन

मंगलवार को नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व की शुरुआत हुई थी। शुक्रवार सुबह उदयगामी सूर्य को अर्घ्य देकर समापन किया गया। व्रतियों ने 36 घंटों के कड़े व्रत के बाद छठी मैया के व्रत का पारण किया। शुक्रवार अलसुबह ही पूजा को लेकर लोगों का घाटों पर पहुंचना शुरू हो गया। छठी मैया के गीतों से घाट गूंज उठे। बच्चों व बड़े बुजुर्गों में महापर्व के लिए उत्साह दिखा। शहर में तीनों प्रमुख स्थल पर मेले का आयोजन किया गया। यहां जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन

महिलाएं अलसुबह चार बजे ही बहते पानी में खड़ी होकर पूजा-अर्चना करने लगी। उन्होंने साढ़े छह बजे के बाद उदयगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। यहां बच्चों व परिवार में सुख-शांति की कामना की। व्रती सपना और संतोष ने बताया कि वह कई साल से छठी मैया का व्रत रख रही हैं। छठी मैया के पूजन से ही उनके परिवार में सुख शांति आई है। पूर्वांचल समन्वय परिवार संस्था के संस्थापक पीएन सिंह, सुशील ठाकुर, अवधेश यादव, उपाध्यक्ष अमित सिंह और मीडिया प्रभारी चंदन सिंह ने छठ महापर्व के सफल आयोजन में सहयोग पर प्रशासन और पुलिस के साथ एनएफएल अधिकारियों और सरकार का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन पीढ़ी ने एक साथ दिया अर्घ्य
असंध रोड थर्मल रजवाहे पर तीन पीढि़यों ने एक साथ सूर्य को अर्घ्य दिया। बुजुर्ग महिला रामकिरण यहां अपने परिवार के साथ पहुंची थी। वे साढ़े पांच बजे पानी में उतरी थी और करीब एक घंटे तक पानी में खड़े होकर सूर्य को अर्घ्य दिया। उन्होंने बताया कि वह 30 साल की उम्र में छठ मैया का व्रत शुरू किया था। उनके परिवार में तब से सुख व समृद्धि बनी हुई है। वह आज भी परिवार के साथ पहुंची हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed