फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   CBSE students will show their skills in Uzbekistan

Panipat News: उज्बेकिस्तान में हुनर दिखाएंगे सीबीएसई के विद्यार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
CBSE students will show their skills in Uzbekistan
पानीपत। द रिपब्लिक ऑफ उज्बेकिस्तान की तरफ से अंतरराष्ट्रीय अलबरूनी केमिकल ओलंपियाड 11 से 17 जून तक आयोजित किया जाएगा। केमिकल ओलंपियाड में सीबीएसई से संबंधित विद्यार्थी भी हिस्सा ले सकते हैं। सीबीएसई ने ओलंपियाड में ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों को आवेदन देने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए मुखियाओं को निर्देश दिए हैं। सीबीएसई स्कूलों में अध्यापक इस बारे में विद्यार्थियों को जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में सीबीएसई स्कूलों में पढ़ने वाले 15 से 18 साल तक के विद्यार्थी हिस्सा ले सकते हैं। इसके लिए सभी सीबीएसई स्कूलों में प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रतियोगिता के लिए विद्यार्थी 27 मई तक आवेदन कर सकते हैं। ओलंपियाड में एक टीम में पांच विद्यार्थियों को शामिल किया जाएगा। यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों के लिए निशुल्क होगी। इसमें विश्व के विभिन्न देशों के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। केमिकल ओलंपियाड दो चरणों में होगी। पहला चरण लिखित व दूसरा प्रैक्टिकल होगा। प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों को स्वर्ण, रजत, कांस्य पदक के अलावा डिप्लोमा दिया जाएगा।
विज्ञापन

विद्यार्थियों के लिए निशुल्क होगी प्रतियोगिता -
उज्बेकिस्तान में आयोजित केमिकल ओलंपियाड में विद्यार्थियों के लिए निशुल्क आवेदन के साथ उनके सभी तरह के खर्च का वहन जैसे भोजन, रहने की व्यवस्था, हवाई जहाज का किराया प्रतियोगिता आयोजक की ओर किया जाएगा। यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों के लिए निशुल्क होगी। प्रतियोगिता का उद्देश्य केमिकल क्षेत्र प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की पहचान करना व उनका प्रोत्साहन बढ़ाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक नजर में ओलंपियाड प्रतियोगिता -
स्थान- खिवा, उजबेकिस्तान।
कब- 11 से 17 जून 2023।
रजिस्ट्रेशन- 27 मई तक।
प्रतियोगिता का स्तर- ऑफलाइन।
प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने की शर्तें -
- प्रतिभा करने वाले छात्रों की आयु 15 से 18 साल के बीच में होनी चाहिए।
- टीम में कम से कम पांच लोग होने चाहिए, जिसमें चार प्रतिभागी और एक टीम लीडर होगा। हर देश के एक अंतरराष्ट्रीय स्तर के ओलंपियाड में भाग लेंगे।
- विद्यार्थियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। भोजन और आने जाने का किराया संस्था वहन करेगी।
वर्जन-
सीबीएसई के मान्यता प्राप्त स्कूलों में 15 से 18 वर्ष के विद्यार्थियों के लिए केमिकल ओलंपियाड का आयोजन किया जा रहा है। उज्बेकिस्तान में यह प्रतियोगिता निशुल्क है। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में हिस्सा लेना चाहिए।
- डॉ. विनीता तोमर, जिला को-ऑर्डिनेटर, सीबीएसई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed