फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   CBSE issued admit cards for the examination

Panipat News: सीबीएसई ने परीक्षा के लिए जारी किए प्रवेश पत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
CBSE issued admit cards for the examination
पानीपत। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। ये प्रवेश पत्र स्कूल प्रशासन और सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं। नियमित विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र स्कूल की ओर से प्रदान किए जाएंगे। प्रवेश पत्र मिलने के बाद विद्यार्थी सबसे पहले रोल नंबर, जन्म तिथि, परीक्षा का नाम, विद्यार्थी का नाम, माता-पिता का नाम, परीक्षा केंद्र का नाम, कैटेगरी, एडमिट कार्ड आईडी और विषय जैसे विवरण की जांच कर लें। यह भी देख लें कि ये ठीक तरह से प्रिंट है या नहीं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सीबीएसई की 10वीं, 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हो रही हैं। 10वीं की परीक्षा 13 मार्च और 12वीं की परीक्षाएं दो अप्रैल को समाप्त होंगी। बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन एक ही शिफ्ट में किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन सुबह 10.30 बजे से दोपहर 01.30 बजे तक किया जाएगा। प्रवेश पत्र में किसी भी तरह की गलती पाए जाने पर छात्रों को जल्द संबंधित स्कूल अधिकारियों या बोर्ड को रिपोर्ट करनी चाहिए और त्रुटियों को सुधरवा लेना चाहिए। अगर समय रहते ऐसा नहीं किया गया तो छात्रों को परीक्षा के समय कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन



प्रवेश पत्र पर प्राचार्य के हस्ताक्षर जरूरी

छात्रों को प्रवेश पत्र में जांच करनी चाहिए कि कार्ड पर स्कूल प्राचार्य के हस्ताक्षर हैं या नहीं। अगर नहीं हैं तो तुरंत स्कूल से संपर्क करें। जिस छात्र के प्रवेश पत्र पर प्राचार्य के हस्ताक्षर नहीं होंगे, उसे बोर्ड परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन-
सीबीएसई की ओर से 10वीं, 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं के लिए परीक्षार्थियों के प्रवेश जारी कर दिए गए हैं। विद्यार्थियों को चाहिए कि वे प्रवेश पत्र में सभी विवरण की जांच कर लें। गलती मिलने पर प्राचार्य या बोर्ड अधिकारी को सूचित करें ताकि समय रहते उसमें सुधार किया जा सके। सीबीएसई परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हो रही हैं।
- विनीता तोमर, प्रधानाचार्या, दयाल सिंह पब्लिक स्कूल, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed