फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   CBSE exams start from today, 10 centers created

Panipat News: सीबीएसई की परीक्षा आज से शुरू, 10 केंद्र बनाए गए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
CBSE exams start from today, 10 centers created
पानीपत। सीबीएसई की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा शनिवार को शुरू होंगी। जिले में करीब 12 हजार परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसके लिए दस केंद्र बनाए हैं। परीक्षा सुबह 10 बजे शुरू होगी। सीबीएसई 10वीं और 12वीं कक्षा में करीब 12 हजार परीक्षार्थी हैं।
विज्ञापन

बोर्ड ने इसकी डेटशीट पहले ही जारी कर दी थी। कॉ-ऑर्डिनेटर डॉ. अनु गुप्ता ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्वक कराई जाएगी। इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा नौवीं व 11वीं की वार्षिक परीक्षा को प्रश्नपत्र को सील बंद पेटियों जिले में भेजी हैं। दोनों कक्षाओं के प्रश्न-पत्र खंड, स्कूल व विषय अनुसार दी गई हैं। खंड शिक्षा अधिकारी प्रतिदिन अपनी उपस्थिति में तिथि अनुसार प्रश्न पत्र की पेटियों को विषयवार खुलवाकर प्रतिनिधित्व को वितरित कराएंगे।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा ने बताया कि कक्षा नौवीं व 11वीं की वार्षिक परीक्षाओं को लिए प्रश्न-पत्र खंड अधिकारियों को वितरित किए जा चुके हैं। इन प्रश्न-पत्रों की पेटियां सील बंद हैं। परीक्षाओं के लिए प्रयोग में लाई जाने वाली उत्तर-पुस्तिकाओं की व्यवस्था विद्यालय के प्राचार्य द्वारा की जानी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed