{"_id":"60e4a4178ebc3ebf002facef","slug":"cbse-board-s-10th-and-12th-board-students-will-be-examined-twice-in-a-session-panipat-news-knl756075100","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के सभी स्कूलों को दिया जाएगा प्लान ताकि कर सकें तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के सभी स्कूलों को दिया जाएगा प्लान ताकि कर सकें तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए बड़ा फैसला लिया है। यह 2022 में होने वाली 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के संबंध में है। जिसमें सीबीएसई बोर्ड 2022 के लिए दो बार परीक्षाएं ली जाएंगी। इस बारे में सीबीएसई ने सर्कुलर भी जारी कर दिया है। जिला सीबीएसई कोऑर्डिनेटर ने सभी स्कूलों को सर्कुलर भेजने के साथ ही अगले साल की परीक्षा की तैयारी शुरू करने का भी निर्देश दिया है।
ऐसे होगी टर्म-1 की परीक्षा
फर्स्ट टर्म के अंत में बोर्ड टर्म-1 एग्जाम लेगा। यह नवंबर-दिसंबर 2021 के बीच लिया जाएगा। बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। केस आधारित एमसीक्यू और रीजनिंग संबंधित एमसीक्यू भी पूछे जाएंगे। हर पेपर का समय 90 मिनट का होगा। इसमें टर्म-1 के सिलेबस से ही सवाल आएंगे। यानी पूरे सिलेबस के 50 फीसदी हिस्से से। परीक्षा का प्रश्न पत्र सीबीएसई की तरफ से ही आएगा। होम परीक्षा सेंटर होगा, लेकिन एग्जाम की निगरानी के लिए सीबीएसई की ओर से एक्सटर्नल सेंटर सुपरिंटेंडेंट और ऑब्जर्वर्स नियुक्त किए जाएंगे। स्टूडेंट्स को ओएमआर शीट पर उत्तर देने होंगे। इन्हें स्कैन करके सीबीएसई के पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। या फिर स्कूल इनका मूल्यांकन करने के मार्क्स सीबीएसई पोर्टल पर अपलोड करेंगे। इस पर अंतिम निर्णय बोर्ड द्वारा स्कूलों को सूचित कर दिया जाएगा।
ऐसे होगी टर्म -2 की परीक्षा
टर्म-2 परीक्षा में शेष 50 फीसदी सिलेबस से ही सवाल पूछे जाएंगे। यह परीक्षा मार्च-अप्रैल 2022 के बीच ली जाएगी। यह परीक्षा दो घंटे की होगी, जिसमें अलग-अलग तरह के सवाल पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में सभी तरह के प्रश्न पूछे जाएंगे, जैसे पहले परीक्षा में पूछे जाते थे, लेकिन अगर कोरोना के कारण परिस्थितियां सामान्य नहीं रहीं, तो टर्म-2 एग्जाम भी 90 मिनट का ही लिया जाएगा। टर्म-1 की तरह ही सिर्फ एमसीक्यू प्रश्न पूछे जाएंगे। दोनों टर्म्स के मार्क्स स्टूडेंट्स के ओवरऑल बोर्ड रिजल्ट्स में जुड़ेंगे।
विज्ञापन
यह होगा सिलेबस
सीबीएसई ने अपने सर्कुलर में बताया है कि शैक्षणिक सत्र 2021-22 में भी पिछले सत्र की तरह ही सिलेबस होगा। यानी इस साल भी क्लास 10-12 के सिलेबस में कटौती की जाएगी। सिलेबस की पूरी डीटेल जुलाई 2021 में cbse.nic.in पर जारी की जाएगी।
सीबीएसई बोर्ड द्वारा भेजे गए सर्कुलर को जिले के सभी स्कूलों में भेज दिया गया है। वहीं अगले सर्कुलर का भी इंतजार कर रहे हैं। जो भी अगला सर्कुलर होगा उसे लागू किया जाएगा। अब बोर्ड की कक्षा की दो बार परीक्षा होगी।
-विनीता तोमर, सीबीएसई कोऑर्डिनेटर