फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   CBSE 12th main subjects exam from today,

Panipat News: सीबीएसई की 12वीं के मुख्य विषयों की परीक्षा आज से, केंद्रों पर तैयारी पूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
CBSE 12th main subjects exam from today,
पानीपत। सीबीएसई की 10वीं और 12वीं कक्षा के मुख्य विषयों के पेपर सोमवार को शुरू होंगे। पहले दिन सोमवार को 12वीं हिंदी का पेपर होगा। वहीं 10वीं की हिंदी का पेपर मंगलवार को होगा। बोर्ड ने केंद्र अधीक्षकों को परीक्षा शांतिपूर्वक कराने के निर्देश दिए हैं। इन सबके चलते केंद्रों पर सोमवार को होने वाली परीक्षा को लेकर सब तैयारी पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

सीबीएसई 10वीं और 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी को शुरू हुई थी। पहले दिनों में दोनों कक्षाओं में वैकल्पिक विषयों के पेपर चल रहे थे। केंद्रों में भी अपेक्षाकृत परीक्षार्थी नहीं थे। बोर्ड की जारी डेटशीट अनुसार 10वीं कक्षा में सोमवार को वैकल्पिक विषयों के पेपर होंगे। सामान्य विषयों में हिंदी का पेपर मंगलवार को होगा। इसके बाद तीन दिन वैकल्पिक विषयों के पेपर होंगे। 26 फरवरी को अंग्रेजी विषय का पेपर होगा। 10वीं की परीक्षा 13 मार्च तक रहेगी। 12वीं कक्षा में हिंदी इलेक्टिव और हिंदी कोर का पेपर सोमवार को होगा। 12वीं का अंतिम पेपर दो अप्रैल को होगा।
विज्ञापन


दोनों कक्षाओं में 13400 परीक्षार्थी
सीबीएसई ने जिले में 17 केंद्र बनाए हैं। दोनों कक्षाओं में 13400 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इनमें 10वीं कक्षा में 7200 और 12वीं कक्षा में 6200 परीक्षार्थी होंगे। केंद्रों पर परीक्षा के सफल संचालन की सब तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षार्थियों को दस बजे तक केंद्र में प्रवेश करना होगा। 10:15 बजे तक सबको प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिका दी जाएगी। 10:30 परीक्षा शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल या अन्य टूल नहीं ले जा सकेंगे
बोर्ड ने साफ किया कि परीक्षार्थी मोबाइल या अन्य डिवाइस अपने साथ नहीं ले जा सकेंगे। स्थायी विद्यार्थियों को अपने स्कूल की वर्दी में आना होगा। प्राइवेट विद्यार्थियों को हलके रंग के कपड़ों में आना होगा।
वर्जन :

दोनों कक्षाओं की परीक्षा 15 फरवरी को शुरू हुई थी। सामान्य विषयों की परीक्षा सोमवार को शुरू होंगी। 12वीं हिंदी विषय का पेपर होगा।
डॉ. अनु गुप्ता, जिला को-ऑर्डिनेटर, सीबीएसई स्कूल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed