फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Caught two youths going to sell UP by dumping animals in the car

गाड़ी में पशुओं को ठूसकर यूपी बेचने जा रहे दो युवक पकड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Caught two youths going to sell UP by dumping animals in the car
गाड़ी में पशुओं को ठूसकर यूपी बेचने के लिए लेकर जा रहे दो युवकों को लोगों ने पकड़ लिया। गाड़ी की तलाशी लेने पर अंदर छह पशु मिले। ठूस-ठूस कर भरने की वजह से एक भैंस मृत मिली। आरोपियों के खिलाफ शहर थाना पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू दी है।
विज्ञापन

विद्यानंद कॉलोनी निवासी सतनारायण और कपिल ने बताया कि वह सनौली रोड से जाटल रोड पर निजी काम से जा रहे थे। जब वह पालीवाल घर के पीछे पहुंचे तो वहां पर एक गाड़ी खड़ी थी। उन्होंने देखा तो गाड़ी के अंदर तीन भैंस, तीन कटड़ों को ठूस-ठूस कर भरा हुआ था। उन्होंने गाड़ी चालक से नामपता पूछा तो उसने अपनी पहचान जींद के सफीदों गांव निवासी अनिल कुमार के रूप में बताई। दूसरे युवक ने बागपत निवासी मुजमिल के रूप में बताई। दोनों युवकों ने स्वयं को भैंसों का मालिक बताया।
विज्ञापन

पूछताछ में ड्राइवर ने बताया कि वह वह जींद से पशुओं को लेकर आए हैं और उन्हें यूपी बेचने के लिए जा रहे हैं। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते पुलिस पहुंची। वह पशुओं को छोड़ने के लिए गोहाना रोड स्थित चंदमा कक्ष गोशाला पहुंचे। पशुओं को गाड़ी से उतारने लगे तो एक भैंस मृत मिली। जबकि बाकी पशुओं को गोशाला में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed