फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Caught the accused running away by stealing the wire

तार चोरी कर भाग रहे आरोपी को पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Caught the accused running away by stealing the wire
पानीपत। नलवा कॉलोनी स्थित सरकारी ट्यबवेल की बिजली का तार चोरी कर भाग रहे दो में से एक आरोपी को ऑपरेटर ने पकड़ लिया। उसके कब्जे से 10 मीटर केबल बरामद की। ऑपरेटर ने चांदनीबाग थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को पुलिस को सुपुर्द कर दिया। पुलिस आरोपी से उसके दूसरे साथी के बारे में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

मुल्तान कॉलोनी निवासी अशोक कुमार ने बताया कि वह नलवा कॉलोनी में ट्यूबवेल पर सरकारी ऑपरेटर है। सोमवार को रात आठ बजे वह ट्यूबवेल नंबर दो पर उझा गांव के लिए पानी की आपूर्ति कर रहा था। इसी बीच अचानक ट्यूबवेल बंद हो गया। वह बिजली हाउस के पास पहुंचा तो उसे दो युवक भागते दिखे। इनमें से एक को उसने दबोच लिया। उसने अपनी पहचान गांव उझा रिसालू रोड निवासी समीर पुत्र काफिल के रूप में बताई। उसके हाथ में 10 फीट की बिजली की केबल थी, जो कि ट्यूबवेल से काटी हुई थी। उसने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलते ही चांदनीबाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को पुलिस को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed