{"_id":"66f4ba45f10c4442470f9878","slug":"cash-worth-rs-3185-lakh-seized-during-checking-panipat-news-c-244-1-pnp1004-124901-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: चेकिंग के दौरान 31.85 लाख रुपये की नकदी पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: चेकिंग के दौरान 31.85 लाख रुपये की नकदी पकड़ी
विज्ञापन
पानीपत। पुलिस की विभिन्न टीमों ने मंगलवार देर शाम अलग-अलग स्थान पर नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग करते हुए 12 कारों से करीब 31.85 लाख रुपये बरामद किए हैं। इससे पहले भी पुलिस 30 वाहनों से 93 लाख रुपये नकद पकड़ चुकी है। पुलिस द्वारा जिले व प्रदेश से लगती सीमाओं पर नाकाबंदी की गई है। एसएसटी व एफएसटी की टीमें लगातार चेकिंग कर रही है। संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली जा रही है।
थाना सेक्टर 13-17 पुलिस ने मंगलवार देर शाम जीटी रोड पर राधा स्वामी सत्संग भवन के पास नाकाबंदी कर नंबर एक मारुति फ्रॉन्क्स कार से 18.85 लाख रुपये बरामद किए। 500-500 के नोटों के अलावा एक गड्डी 200 के नोटों की थी। पैसे कार में पीछे की सीट पर बैग में रखे थे। कार चालक ने अपनी पहचान अंसल निवासी के रूप में बताई। नकदी की सही जानकारी न देने पर पुलिस ने कैश कब्जे में लेकर ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में एफएसटी टीम के हवाले कर दिया। एफएसटी टीम ने नकदी ट्रेजरी में जमा करवा दिया। साथ ही आयकर विभाग को सूचना दी गई है।
सीआईए थ्री पुलिस टीम ने सेक्टर 24 अंसल गेट के पास पानीपत नंबर एक कार से दो लाख रूपये, सनौली पुलिस ने सनौली नाका पर यूपी नंबर एक कार से दो लाख, यातायात पुलिस ने लाल बत्ती चौक पर पानीपत नंबर एक कार से 1.21 लाख रुपये, यातायात पुलिस की दूसरी टीम ने सुखदेव नगर मोड़ पर एक कार से एक लाख, थाना औद्योगिक सेक्टर 29 व किशनपुरा चौकी पुलिस ने गोहाना मोड़ पर पानीपत नंबर एक कार से एक लाख रुपये, थाना चांदनी बाग पुलिस ने अग्रसेन चौक पर पानीपत नंबर एक कार से 2.40 लाख, थाना माडल टाउन व आठ मरला चौकी पुलिस ने आठ मरला चौक पर एक कार से 85 हजार और दूसरी से 90 हजार रूपये, थाना इसराना पुलिस ने नौल्था गांव के पास गुरुग्राम नंबर एक कार से 93 हजार 500 रुपये, चरखी दादरी नंबर कार से 70 हजार और यूपी नंबर कार से एक लाख की नकदी बरामद की है।
विज्ञापन
कार सवार युवकों द्वारा कैश बारे सही जानकारी न देने व सबूत पेश न करने पर पुलिस ने कैश कब्जे में लेकर एसएसटी व एफएसटी टीम के हवाले कर दिया। उक्त टीमों ने कैश ट्रेजरी में जमा करवा दिया। आचार संहिता लगने के बाद से 50 हजार रुपये से ज्यादा की राशि बिना सबूत के लाने ले जाने पर पाबंदी है।