{"_id":"62fc01d2ced92568e65e4ae4","slug":"cash-bike-mobile-looted-by-attacking-delivery-boy-panipat-news-knl118013926","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोमेटा के डिलीवरी ब्वॉय पर हमला कर लूटे साढ़े 12 हजार, बाइक व मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोमेटा के डिलीवरी ब्वॉय पर हमला कर लूटे साढ़े 12 हजार, बाइक व मोबाइल
विज्ञापन
पानीपत। जीटी रोड पर आनंद गार्डन के पास पांच बदमाशों ने जोमेटा कंपनी के डिलीवरी ब्वॉय पर हमला कर साढ़े 12 हजार रुपये , मोबाइल व बाइक लूट ली। बदमाशों ने वारदात को पिस्तौल व चाकू की नोंक पर अंजाम दिया। बदमाशों ने युवक के साथ मारपीट भी की। पीड़ित ने पेट्रोल पंप के कर्मचारियों के मोबाइल से पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत मे तेज कॉलोनी निवासी मोनू राणा ने बताया कि वो जोमेटा कंपनी में बतौर डिलीवरी ब्वॉय काम करता है। वो 15 अगस्त को यमुना एंक्लेव से ऑर्डर देकर गोहाना मोड़ की ओर जा रहा था। आनंद गार्डन के पास उसके मोबाइल पर एक कॉल आई। उसने कॉल सुनने के लिए बाइक रोक ली। इसी वक्त दो बाइक पर पांच युवक आए।
आते ही उसके मोबाइल पर झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया और उसको धक्का देकर नीचे गिरा दिया गया। एक युवक ने उसके माथे पर पिस्तौल व दूसरे ने पेट पर चाकू अड़ा दिया। बाकी तीन युवकों ने उसके साथ मारपीट कर पर्स लूट लिया। पर्स में साढ़े 12 हजार रुपये थे। बदमाश उसका मोबाइल व बाइक भी लूट ले गए।
विज्ञापन
इसके बाद वह पास के पेट्रोल पंप पर पहुंचा और पंप के कर्मचारियों से मोबाइल लेकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश शुरू कराई। काफी मशक्कत के बाद भी आरोपियों का सुराग नहीं लगा। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनका सुराग लगाया जा रहा है। जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।