फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Case filed for dowry harassment and assault on four including husband, mother-in-law and father-in-law

पति, सास और ससुर समेत चार पर दहेज प्रताड़ना व मारपीट का केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Case filed for dowry harassment and assault on four including husband, mother-in-law and father-in-law
पुलिस महानिदेशक के निर्देशों पर दहेज के लिए प्रताड़ित और मारपीट करने के मामले में पुलिस ने ससुराल पक्ष के लोगों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस महानिदेशक को भेजी गई शिकायत में सुमन ने बताया कि उसकी शादी 13 अक्टूबर 2018 को अजय निवासी फरीदपुर, जिला करनाल के साथ हुई थी। शादी में उसके पिता ने काफी खर्च किया था। शादी के कुछ दिन बाद उसे ससुराल पक्ष ने कम दहेज लाने के ताने देना शुरू कर दिया। पति नशे का आदी है। उसकी सास सोने की चेन, ससुर सोने की अंगूठी व पति बुलेट बाइक की मांग कर उसे तंग करने लगे। उसके साथ मारपीट की गई। सास व ससुर ने उसकी अलमारी का ताला तोड़ कर अलमारी में रखे चांदी का हथफूल, पेंडेंट व सोने का ओम चुरा कर बेच दिया। पीड़ित का आरोप है कि ससुराल पक्ष द्वारा गर्भवती होने पर उसे जबरदस्ती दवा खिला कर दो बार गर्भपात भी करा दिया। पुलिस ने पीड़ित सुमन की शिकायत पर पति अजय, ससुर मांगा, सास अंग्रेजो व कृष्ण निवासी फरीदपुर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed