फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Case filed against five moneylenders accused of harassing a jawan, one arrested

Panipat News: जवान का उत्पीड़न करने के आरोपी पांच सूदखोरों पर केस, एक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 03:12 AM IST
विज्ञापन
Case filed against five moneylenders accused of harassing a jawan, one arrested
पानीपत। सेना के जवान का उत्पीड़न करने वाले सूदखोरों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। थाना औद्योगिक सेक्टर-29 थाना पुलिस ने जवान की शिकायत पर पांच आरोपियों संदीप, अजय, राहुल, विकास मान, रिंकू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने एक आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

थाना औद्योगिक सेक्टर-29 प्रभारी अनिल ने बताया कि डाहर गांव निवासी गौरव ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि वह भारतीय सेना के जवान हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती रुड़की छावनी में हैं। उन्होंने अपनी शादी के समय रविदास नगर निवासी संदीप, जगजीवन राम कॉलोनी निवासी राहुल, डाहर के विकास, रविदास नगर के रिंकू से 10-10 हजार रुपये और शास्त्री कॉलोनी निवासी अजय से 15 रुपये उधार लिए थे। इसके बाद से ही वह समय समय से उधार लिए पैसे वापस करते आ रहे हैं। आरोपी 10 प्रतिशत ब्याज दर के हिसाब से पैसों की मांग कर रहे हैं। आरोप है कि आरोपी ऑनलाइन गेम और अवैध कार्य में संलिप्त हैं। आरोपी उसे पैसे के लिए ब्लैकमेल करते हैं। आठ सितंबर को वह छुट्टी पर आए थे। बुधवार शाम को वह मां संग किसी काम से जा रहे थे। उसी समय संदीप ने उनकी बाइक रोककर चाबी निकाल ली। धमकी दी है कि जब तक पैसे नहीं देंगे तो बाइक की चाबी नहीं देंगे। गौरव की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed