{"_id":"679e856b269e3a10b10727f2","slug":"case-against-four-people-from-rajasthan-in-fraud-case-panipat-news-c-244-1-pnp1001-131504-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: ठगी मामले में राजस्थान के चार लोगों के खिलाफ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: ठगी मामले में राजस्थान के चार लोगों के खिलाफ केस
विज्ञापन
पानीपत। बबैल गांव के एक बीज व्यापारी के साथ राजस्थान के लोगों द्वारा फॉरच्यूनर गाड़ी बेचने के नाम पर नौ लाख रुपये की ठगी के मामले में सेक्टर-13-17 थाना के तत्कालीन प्रभारी पर आरोप हैं कि उसने पीड़ित की शिकायत पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की। उसने एसपी से लेकर आईजी तक को गुहार लगाई। आखिर में कोर्ट की शरण में जाना पड़ा। कोर्ट के आदेश पर अब राजस्थान के चार लोगों के खिलाफ सेक्टर-13-17 थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
बबैल गांव निवासी देवेंद्र ने बताया कि उसकी हरियाणा बीज भंडार के नाम से पानीपत में दुकान है। वह बीज व पेस्टीसाइड का व्यापार करता है। अप्रैल 2024 में उसने फेसबुक पर गुगड़ी, जिला बाड़मेर राजस्थान निवासी किशनराम का विज्ञापन देखा। जिसमें वर्ष 2023 की फॉरच्यूनर गाड़ी बेचने की जानकारी थी। उसने संपर्क किया तो उसने गाड़ी का असल मालिक बाड़मेर निवासी किशोर कुमार को बताया। गाड़ी बेचने का कारण किस्त भरने में असमर्थता जताई। उनके बीच नौ लाख में सौदा तय हो गया। उन्होंने गाड़ी की किस्त 71,919 रुपये बताई। गाड़ी देने के बाद आरोपियों ने किस्त बढ़वाकर 99 हजार रुपये करवा दी और अपने खाते में जमा कराते रहे। किस्त समय पर जाते देख आरोपी उस पर गाड़ी वापस देने का दबाव बनाने लगे। वे पुलिस की वर्दी में कुछ लोगों को लेकर उसके घर तक पहुंच गए। वह शिकायत लेकर सेक्टर 13-17 थाना पुलिस में पहुंचा तो वहां पुलिस ने उसी को गाड़ी वापस न करने पर धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज करने को कहा।
आरोप है कि आरोपियों ने उस पर राजस्थान में धोखाधड़ी का केस दर्ज करवा दिया। उसके पास गाड़ी डीलिंग के सभी दस्तावेज मौजूद है। देवेंद्र ने बताया कि सेक्टर-13-17 के तत्कालीन थाना प्रभारी ने उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की और थाने में उसके खिलाफ ही मुकदमा दर्ज करने की धमकी दी। इसके बाद पुलिस अधिकारियों को शिकायत दी लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। बाद में उसने कोर्ट की शरण ली।