फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Case against former head Azad Arya and former minister Yogendra in embezzlement case

Panipat News: गबन मामले में पूर्व प्रधान आजाद आर्य व पूर्व मंत्री योगेंद्र पर केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2024 07:15 AM IST
विज्ञापन
Case against former head Azad Arya and former minister Yogendra in embezzlement case
पानीपत। आर्य बाल भारती पब्लिक स्कूल के पूर्व प्रधान आजाद आर्य व आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा के पूर्व मंत्री योगेंद्र आर्य पर समिति के खातों से 13.75 लाख रुपये का गबन करने के आरोप लगे हैं। थाना शहर पुलिस ने इसमें शिकायत के आधार पर केस दर्ज लिया है। आजाद आर्य पर 7.05 लाख व योगेंद्र आर्य पर समिति के 6.70 लाख रुपये हड़पने का आरोप है। समिति के कोषाध्यक्ष ने दोनों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी थी।
विज्ञापन


आर्य बाल भारती स्कूल के कोषाध्यक्ष महताब आर्य ने बताया कि वह दिसंबर 2022 में स्कूल के कोषाध्यक्ष बने थे। उन्होंने पदभार संभालते ही स्कूल के खातों की जांच की। जांच के दौरान उसको समिति के खातों में गड़बड़ी नजर आई। उसने इस बारे में समिति के पदाधिकारियों से चर्चा की। चर्चा के बाद साल 2010 से अब तक बैंक खातों से हुई पैसों की निकासी की जांच की तो पता चला कि 2010-2017 के बीच समिति के खातों से 13.75 लाख रुपये स्कूल के पूर्व प्रधान आजाद आर्य व आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा के पूर्व मंत्री योगेंद्र आर्य ने अपने निजी इस्तेमाल के लिए निकाले हैं। इनमें आजाद आर्य ने 7.05 लाख व योगेंद्र आर्य ने समिति के 6.70 लाख निकालकर समिति को आर्थिक हानि पहुंचाई है। उसने इनसे समिति के पैसे वापस मांगे तो वह जल्द पैसे देने की बात कहने लगे, लेकिन अब तक इन्होंने पैसे वापस नहीं किए। दोनों ने बदनीयत व साजिश के तहत धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन

वर्जन-
सिटी पुलिस थाना प्रभारी राजबीर सिंह ने बताया कि स्कूल के कोषाध्यक्ष की शिकायत पर मामले में आजाद आर्य व योगेंद्र आर्य पर केस दर्ज किया गया है। स्कूल के बैंक खातों का रिकॉर्ड मंगवाया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी होगा उस पर निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed