फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Case against five including manager and CA of two banks

Panipat News: दो बैकों के प्रबंधक व सीए समेत पांच पर केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 07:24 AM IST
विज्ञापन
Case against five including manager and CA of two banks
पानीपत। गोहाना रोड स्थित एक निजी अस्पताल के लैब संचालक ने अस्पताल की एक फर्जी फर्म बनाकर लाखों रुपये हड़प लिए। उसने फर्म के नाम से बैंक में खाते खुलवा ली और पार्टनरशिप की एक डीड भी फर्जी तरीके से तैयार कर ली। आरोपी लैब संचालक ने लगभग आठ माह तक चिरायु योजना के मरीजों के इलाज के पैसे अपने खाते में मंगवाए। जब अस्पताल के मालिक को इस बारे में पता चला तो उसने एसपी अजीत सिंह शेखावत को इसकी शिकायत दी। शिकायत के आधार पर सेक्टर 29 थाना पुलिस ने आरोपी पार्टनर, उसकी पत्नी, सीए व दो बैंकों के प्रबंधकों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गोहाना रोड स्थित सरदाना अस्पताल की संचालिक डॉ. वंदना सरदाना ने पुलिस को दी शिकायत बताया कि उसने सरदाना अस्पताल को सरदाना बैंज अस्पताल एलएलपी को 2021 में लीज पर दिया था। इसमें पार्टनर विनोद जुनेजा व उसकी बेटी जाह्नवी बनी थी। काबड़ी गांव के राजेश कुमार ने उनके अस्पताल में डायग्नोस्टिक लेबोरेटरी चलाने के अनुमति ली थी। राजेश ने अगस्त व सितंबर 2023 में अपनी पत्नी शशि बाला के साथ मिलकर एक फर्जी डीड तैयार की। उनके अस्पताल के नाम से सनौली रोड स्थित केनरा व पानीपत को ऑपरेटिव बैंक में फर्जी खाते खुलवा लिए। इन्होंने उनके अस्पताल के से मिलते जुलते नाम से एक फर्जी फर्म खोल दी। इसमें सीए दीपक मित्तल ने उसकी मदद की। इन्होंने चिरायु योजना के पात्रों के इलाज के बाद मिलने वाली राशि को फर्जी फर्म के खाते में मंगवाया। यह उनके साथ लाखों रुपये का फर्जीवाड़ा कर चुके हैं। इस पूरे प्रकरण में इन बैंकों के प्रबंधक भी शामिल हैं। जिन्होंने इनकी फर्जी फर्म के नाम से बैंक में खाते खोले हैं। अस्पताल को चिरायु योजना के तहत मिलने वाली कितनी राशि को हड़पा गया है यह जांच के बाद स्पष्ट होगा।
विज्ञापन


वर्जन -

सेक्टर 29 पुलिस थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि इस पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल के पूरे रिकॉर्ड को खंगाला जा रहा है। कितने रुपये की ठगी हुई है यह जांच में स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed