{"_id":"36e12ef939999fb51f8a0f708f34dbcd","slug":"case-againsed-three-for-forcing-to-sucide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्महत्या को मजबूर करने पर मां व भाई समेत तीन पर केस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्महत्या को मजबूर करने पर मां व भाई समेत तीन पर केस
पानीपत/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपाल कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति को आत्महत्या को मजबूर करने पर मां, भाई और भाभी पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मृतक की पत्नी ने तीनों के खिलाफ मॉडल टाउन थाना पुलिस में शिकायत दी है और तीनों पर इसके आरोप लगाए हैं। थाना पुलिस ने तीनों पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मामला मॉडल टाउन थाने के अंतर्गत गोपाल कॉलोनी का है। रजनी निवासी गांव कचरौली ने पुलिस में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसकी शादी साल 2009 में गोपाल कॉलोनी के सुनील के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसकी सास शकुंतला, देवर राजेश और देवरानी सुषमा उसके पति सुनील को तंग करते थे।
विज्ञापन
तीनों सुनील के साथ-साथ किसी न किसी बात को लेकर झगड़ते रहते थे। तीनों की प्रताड़ना से तंग आकर सुनील ने छह सितंबर को कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। उन्होंने इस बारे में एसपी राहुल शर्मा से भी शिकायत की थी। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने उच्च अधिकारियों के आदेश के बाद मामले में शकुंतला, राजेश और सुषमा पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
वर्जन
महिला रजनी की शिकायत पर उसकी सास शकुंतला, देवर राजेश और देवरानी सुषमा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। तीनों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाऐगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कृष्ण कुमार, जांच अधिकारी थाना मॉडल टाउन पानीपत।