{"_id":"61c0e38f94079808ff3e34c4","slug":"car-robbed-on-the-strength-of-a-pistol-panipat-news-knl934163129","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिस्तौल के बल पर कार लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिस्तौल के बल पर कार लूटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसराना। पानीपत से ली गई कैब को दो बदमाशों ने हथियारों के बल पर लूट लिया। रोहतक नेशनल हाईवे पर गांव कैत के पास वारदात को अंजाम दिया। कार चालक की सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी की, लेकिन बदमाश फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस ने कार चालक की शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को शिकायत देकर गांव भादड़ निवासी देवेंद्र ने बताया कि उसके पास डिजायर कार है। वह उसे पानीपत में स्काईलार्क के पास स्टैंड से कैब के तौर पर चलाता है। रविवार की शाम करीब साढ़े छह बजे दो युवक आए और रोहतक चलने के लिए कहा। रोहतक के लिए 1700 रुपये में बात तय हुई और दोनों को बैठाकर वह रवाना हो गया। इसराना से आगे निकल कर एक पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने के लिए कार रोकी।
तेल के एवज में युवकों ने सात सौ रुपये भी दिए। जब हाईवे पर गांव कैत के पास पहुंचा तो आगे साथ वाली सीट पर बैठे युवक ने पिस्तौल निकाल कनपटी पर लगा दी। कार को रुकवा कर चाबी ली और उतर कर भाग जाने को कहा। दोनों युवक उसे उतार कर कार लेकर फरार हो गए।