फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Car-riding youths beat up brothers after hitting them

टक्कर मारकर कार सवार युवकों ने भाइयों को पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Car-riding youths beat up brothers after hitting them
पानीपत। जाटल रोड फ्लाईओवर पर कार सवार दो भाइयों को फॉर्च्यूनर कार सवार युवकों ने टक्कर मार दी। भाइयों ने फॉर्च्यूनर सवार युवकों को टोका तो उन्होंने डंडों से हमला कर दिया। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव सौंधापुर निवासी आयुष सैनी ने बताया कि वह अपने भाई गर्वित के साथ गाड़ी में सवार होकर संजय चौक से अपने घर जा रहा था। जब वह जाटल रोड फ्लाईओवर पर पहुंचा तो पुल पर जाम लगा हुआ था। इसी बीच पीछे से फॉर्च्यूनर कार चालक तेज रफ्तार में आया और उनकी कार को टक्कर मार दी। उन्होंने कार चालक को सही ढंग से कार चलाने के लिए कहा तो उनकी कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

इसी बीच जब वह आठ मरला चौक पर पहुंचे तो आरोपी फॉर्च्यूनर कार चालक ओवरटेक करते हुए आए और गाड़ी को उनके आगे लाकर रोक दिया। आरोपियों की गाड़ी से चार से पांच युवक हाथ में लाठी डंडे लेकर उतरे और उन पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में उसके छोटे भाई गर्वित को आंख पर गंभीर चोट लगी। उन्होंने बचाव के लिए शोर मचाया तो भीड़ जुट गई। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed