फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Car riders attacked with rod and sword, vandalized the car

पानीपत: कार सवार युवकों पर रॉड व तलवार से हमला, गाड़ी में की तोड़फोड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Car riders attacked with rod and sword, vandalized the car
पानीपत। बबैल नाका के पास कार सवार तीन दोस्तों पर चार बदमाशों ने रॉड व तलवार से हमला कर दिया। पीड़ित बचाव में गाड़ी के अंदर बैठे तो आरोपियों ने गाड़ी में तोड़फोड़ शुरू कर दी। पीड़ित जान बचाकर भागने लगे तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में चांदनीबाग थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव बापौली निवासी राहुल ने बताया कि वह 27 अगस्त को अपने दोस्त अजय, मंजीत के साथ कार में सवार होकर बबैल नाका की तरफ आया था। वह कार खड़ी करके सामान लेने चला गया, वह वापस आकर गाड़ी में बैठने लगा तो दो बाइकों पर सवार होकर चार आरोपी आए और उन पर रॉड और तलवार से हमला कर दिया। वह बचाव करने के लिए अपनी गाड़ी में बैठ गए। उसके बाद आरोपियों ने उनकी गाड़ी में रॉड और तलवार से हमला कर तोड़फोड़ की। वह गाड़ी ले जाने लगे तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने आशंका जाहिर की है कि इस वारदात में जलमाणा निवासी विजय का हाथ हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed