फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Car rider arrested with eight kg 400 grams of ganja

Panipat News: कार सवार आठ किलो 400 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Apr 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
Car rider arrested with eight kg 400 grams of ganja
बापौली। पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने सनौली अड्डे पर कार सवार एक नशा तस्कर को आठ किलो 400 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नितिन निवासी दूधाखेड़ी मुजफ्फरनगर, यूपी के रूप में हुई है। एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि मंगलवार शाम सूचना मिली थी कि संदिग्ध किस्म का एक युवक टाटा सफारी कार लेकर कैराना यूपी से गांव सनौली आएगा। कार में मादक पदार्थ होने की संभावना है। पुलिस ने नाकाबंदी कर जांच पड़ताल की और ड्यूटी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में कार की तलाशी ली तो ड्राइवर सीट के साथ वाली सीट के पास रखे प्लास्टिक के कट्टे से गांजा पत्ती बरामद हुई। एसआई संदीप ने बताया कि आरोपी नितिन के खिलाफ थाना सनौली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पूछताछ की गई। आरोपी से खुलासा हुआ कि वह शॉर्टकट तरीके से पैसे कमाने की चाहत में करीब दो सप्ताह पहले यूपी के अलीगढ़ से एक युवक से कम कीमत पर 36 किलो गांजा खरीदकर लाया था। इसमें से 27 किलो 600 ग्राम गांजा पत्ती उसने यूपी के कैराना और बागपत में नशा करने वाले को बेच दी। बाकी आठ किलो 400 ग्राम गांजा पत्ती को सनौली आसपास के क्षेत्र में तस्करी करने लिए कार से मंगलवार को सनौली आ रहा था। आरोपी नितिन को न्यायालय में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed