फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Car of youths returning from Kurukshetra after giving SI examination overturned, one died

कुरुक्षेत्र से एसआई की परीक्षा देकर लौट रहे युवकों की कार पलटी, एक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Car of youths returning from Kurukshetra after giving SI examination overturned, one died
इसराना (पानीपत) हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर की परीक्षा देकर वापस लौट रहे युवकों की कार रविवार को कैत गांव के पास हाइवे पर पलट गई। हादसे में घायल एक युवक की खानपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। तीन युवक घायल हो गए, लेकिन उनकी हालत स्थिर है। इसराना थाना पुलिस सूचना मिलने पर सोमवार को खानपुर मेडिकल कॉलेज में पहुंची। यहां पर पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को शव सौंप दिया। पुलिस ने मामले में कार चालक पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

प्रवीण कुमार निवासी झरवाई जिला, भिवानी ने बताया कि वह अपने तीन साथियों वीरेंद्र, अशोक कुमार व संदीप के साथ रविवार को अपने दोस्त की कार में सवार होकर हरियाणा पुलिस के सब इंस्पेक्टर की परीक्षा देने कुरुक्षेत्र गए थे। जब वे वापस लौट रहे थे तो कार चालक नरेंद्र कार को तेज रफ्तार से चला रहा था। उन्होंने उसे कई बार मना भी किया लेकिन नहीं माना। वापस लौटते वक्त जब उनकी कार कैत गांव के पास पहुंची तो बाइक सवार को बचाने के प्रयास में कार का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी पलट गई। इसमें वीरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उन्हें हल्की चोटें आई। वे साथी वीरेंद्र को उपचार के लिए खानपुर मेडिकल कॉलेज ले गए जहां डॉक्टरों ने साथी वीरेंद्र को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed