फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Car hit when change stepny

पंक्चर होने पर स्टेपनी बदलने उतरे युवक की सड़क हादसे में मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Car hit when change stepny
पानीपत गोहाना नेशनल हाईवे पर एक परिवार गाड़ी में पंक्चर होने पर स्टेपनी बदलने के लिए नीचे उतरा तो तेज रफ्तार से आ रही कार ने गाड़ी को टक्कर मरी दी। गाड़ी के पास खड़े मालिक का बेटा कार की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में नरेश वासी टिकोला गढ़ी जिला सोनीपत ने बताया कि बुधवार की शाम वह अपने गांव टिकोला से बरेजा गाड़ी में भाई सुरेश, पुत्र गौरव व चालक सुनील वासी धतुरी के साथ बैठकर रिश्तेदारी में ढुराना आ रहे थे। वे शाहपुर के खेतों के पास पहुंचे तो गाड़ी के टायर में पंक्चर हो गया। सभी गाड़ी से नीचे गतर गए व गाड़ी की स्टेपनी निकालकर बदलने लगे। उनका बेटा गाड़ी के पीछे खड़ा था, तभी तेज रफ्तार कार ने उनकी कार में टक्कर मार दी। हादसे में बेटे गौरव की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक कार मौके पर छोड़ कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed