फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Car driver Home Guard personnel hits Bullet rider, bike rises 10 feet and falls

Panipat News: कार चालक होमगार्ड कर्मी ने बुलेट सवार को मारी टक्कर, बाइक 10 फीट ऊपर उठकर गिरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Nov 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
Car driver Home Guard personnel hits Bullet rider, bike rises 10 feet and falls
मतलौडा। बस अड्डे पर सोमवार देर शाम तेज रफ्तार कार चालक होमगार्ड कर्मी ने एक बुलेट सवार सोनीपत के ताजपुर गांव निवासी लिफ्ट मैकेनिक को टक्कर मार दी। बुलेट करीब 10 फीट ऊपर उछल कर सड़क पर गिरी। हादसे में बाइक सवार और होमगार्ड कर्मी घायल हो गए। गाड़ी और बुलेट बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आरोप है कि गाड़ी सवार ने हादसा स्थल से दो सौ मीटर पहले भी एक गाड़ी के आगे कट मारा था, जिसमें दूसरे गाड़ी सवार ने खुद को बचा लिया था। मतलौडा थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसा सोमवार देर शाम का है।
विज्ञापन

सोनीपत के ताजपुर गांव निवासी मोंटी लिफ्ट मैकेनिक है। वह बुलेट मोटरसाइकिल पर असंध से वापस लौट रहा था। वह मतलौडा चौक पर पहुंचा तो कार चालक ने उसको सीधी टक्कर मार दी। गाड़ी की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल करीब 10 फीट ऊपर उछल कर सड़क पर गिरी। हादसे में मोंटी गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे तुरंत नजदीक के अस्पताल में दाखिल कराया। कार सवार को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। उसको भी काफी चोट लगी है। उसने अपन पहचान सतीश वासी उरलाना कलां गांव बताया। उसने बताया कि वह पानीपत में होमगार्ड है। इसकी सूचना मिलते ही डायल 112 पहुंची। घायल को एंबुलेंस की मदद से जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया। राहगीरी राजेश ने बताया कि उक्त स्विफ्ट कार चालक ने लगभग 200 मीटर पहले उसकी गाड़ी के आगे भी कट मारा था। वह भी दुर्घटना से बाल बाल बचा, लेकिन थोड़ी आगे जाते ही लापरवाही से कार चला रहे चालक ने विपरीत दिशा में जाकर बुलेट सवार को टक्कर मार दी। भीड़ कार चालक को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed