फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Car caught fire with blast, youth came out by breaking glass

Panipat News: कार में ब्लास्ट संग लगी आग, शीशा तोड़कर निकले युवक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 06:45 AM IST
विज्ञापन
Car caught fire with blast, youth came out by breaking glass
पानीपत। भालसी गांव के पास मतलौडा से पानीपत आ रही एक कार में ब्लास्ट के साथ आग लग गई। हादसा ट्रक से बचाने के लिए कार को सड़क से नीचे उतार उतारने के प्रयास में हुआ। नीचे उतारने के प्रयास में कार असंतुलित होकर पलट गई। कार में सवार पांचों युवक किसी तरह कार के शीशे तोड़कर बाहर निकले और जान बचाई। सभी घायलों को जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन


मतलौडा निवासी साहिल, राकेश, निशांत, पवन व सूरज समेत पांचों दोस्त मंगलवार दोपहर को कार में मतलौडा से पानीपत आ रहे थे। कार साहिल चला रहा था। भालसी गांव के पास एक ट्रक के अचानक सामने आने के कारण साहिल ने कार को सड़क से नीचे उतार दिया। इस दौरान कार अनियंत्रित होकर पलट गई और उसमें आग लग गई। इसमें सवार पांचों युवक किसी तरह शीशे तोड़कर बाहर निकले। उनके बाहर निकलते ही सीएनसी सिलिंडर में ब्लास्ट हो गया और कार आग के गोले में तब्दील हो गई। राहगीरों ने इन्हें निजी वाहन से जिला नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए भिजवाया और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed