{"_id":"642b3c94595d601c23009a18","slug":"came-riding-in-creta-stole-brezza-in-22-minutes-panipat-news-c-18-1-81222-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: क्रेटा में सवार होकर आए, 22 मिनट में चुरा ले गए ब्रेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: क्रेटा में सवार होकर आए, 22 मिनट में चुरा ले गए ब्रेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। गंगापुरी रोड पर खड़ी ब्रेजा कार चोरों ने 22 मिनट में उड़ा दी। चोर क्रेटा कार में सवार होकर आए थे और ब्रेजा कार लेकर यूपी की तरफ फरार हो गए। सुबह कार मालिक मौके पर पहुंचा तो चोरी का पता चला। पीड़ित की शिकायत पर चांदनीबाग थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
सेक्टर-11 स्थित गोअसली निवासी अमीर अहमद ने बताया कि उसका सेक्टर 11 में कार डेंटिंग-पेंटिंग का काम है। रविवार रात उसने अपनी ब्रेजा कार गंगापुरी रोड पर खड़ी की थी। सुबह देखा तो कार चोरी मिली। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो क्रेटा गाड़ी चालक उसकी गाड़ी चोरी करते दिखे। पहले एक युवक क्रेटा से नीचे उतरा और उसने तुरंत गाड़ी खोल ली। मानो उसके पास पहले से ही कार की चाबी हो। उसके बाद वह अंदर बैठकर कार चालू करने लगा। कुछ ही देर में वे गाड़ी लेकर भाग गए।
जिस क्रेटा कार से आरोपी आए थे, वह यूपी से हरियाणा में प्रवेश हुई थी। यमुना टोल प्लाजा पर 12:44 पर उन्होंने कोटक महेंद्रा बैंक के फास्ट टैग से टोल कटवाया था। उसके बाद वह कार चोरी करने के बाद वापस यूपी की तरफ भाग गए। वह सोमवार सुबह 4:15 टोल से निकले। क्रेटा कार सवारों ने वापस यूपी जाते समय कैश भुगतान किया, जबकि चोरी की गई ब्रेजा गाड़ी से फास्ट टैग उतारकर आरोपियों ने क्रेटा का फास्ट टैग लगाया और उसी से भुगतान कर वह यूपी की तरफ गए।
विज्ञापन
तहसील कैंप के विजय नगर निवासी राजेश ने बताया कि उसने 2018 में एक्टिवा खरीदी थी। वह दो अप्रैल की रात 11 बजे मित्तल मेगा मॉल के पास आयोजित बाला जी के जागरण में गए थे, जहां पर उनकी एक्टिवा चोरी हो गए। उन्होंने चोरी की शिकायत चांदनीबाग थाना पुलिस को दी।
नूरवाला की जसबीर कॉलोनी निवासी चरणजीत ने बताया कि वह बिजली रिपेयर का काम करता है। एक अप्रैल को वह दोपहर दो बजे मित्तल मेगा मॉल में एक रेस्टोरेंट में काम करने के लिए गया था। बाहर आया तो बाइक चोरी मिली। चोरी की शिकायत चांदनीबाग थाना पुलिस को दी।
विजय नगर निवासी पवन शर्मा ने बताया कि वह दो अप्रैल को सेक्टर 25 स्थित बाला जी के जागरण में गए थे। वह वापस लौटे तो उनकी बाइक चोरी मिली। उन्होंने चांदनीबाग थाना पुलिस को शिकायत दी।
चोरी के सभी मामलों में मुकदमा दर्ज कर लिया है, सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है, चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
- प्रदीप कुमार, प्रभारी ,चांदनीबाग थाना