फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Cadets won ten medals including one gold in the fest

Panipat News: कैडेट्स ने फेस्ट में झटके एक स्वर्ण समेत दस पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 03:27 AM IST
विज्ञापन
Cadets won ten medals including one gold in the fest
पानीपत। आईबी पीजी कॉलेज के कैडेट्स ने जीवीएम गर्ल्स कॉलेज सोनीपत में आयोजित राष्ट्रीय कैडेट्स फेस्ट में शानदार प्रदर्शन कर एक स्वर्ण, तीन रजत और छह कांस्य पदक जीते। इसके साथ डीएसटी में तीसरा स्थान प्राप्त किया। यह फेस्ट 22 से 24 अप्रैल को आयोजित किया था।
विज्ञापन

कॉलेज में कैडेट्स का स्वागत किया। कॉलेज प्रबंधक समिति के महासचिव एलएन मिगलानी ने कहा कि आज के समय में इस तरह के फेस्ट में कैडेट्स को भाग लेना चाहिए। खेलों में सफलता से न केवल आर्थिक समृद्धि और प्रसिद्धि मिलती है, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी खुलते हैं। प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने कैडेट्स को शुभकामनाएं दी। उन्हाेंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन निवास करता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बच्चों को इस तरह की गतिविधियों में भाग जरूर लेना चाहिए। इनसे बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। एनसीसी संयोजक डॉ. नरवीर ने बताया कि तीन दिन तक चले एनसीसी उत्सव में सभी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय कैडेट कोर फेस्ट में विभिन्न प्रतियोगिता कराई गई। इनमें निबंध प्रतियोगिता में अंजू द्वितीय, प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में कृषिका, अंशुल व विशाल तृतीय, भाषण प्रतियोगिता में आंचल तृतीय, कविता पाठ में अंजू तृतीय, स्क्वायड ड्रिल टीम ने तृतीय, फ्रंट रोल दोड़ में वंदना प्रथम, गुरमीत द्वितीय, खड़ी-कूद प्रतियोगिता में तुषार तृतीय, युगल नृत्य में मनप्रीत व मानसी द्वितीय, रस्सा-कस्सी में टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर हिंदी के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. जोगेश भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed