{"_id":"680fee720c24170fb90931a8","slug":"bypass-roads-sewer-line-collapsed-again-people-troubled-panipat-news-c-244-1-pnp1001-136142-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बाईपास रोड की सीवर लाइन फिर धंसी, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बाईपास रोड की सीवर लाइन फिर धंसी, लोग परेशान
विज्ञापन
पानीपत। औद्योगिक सेक्टर-29 बाईपास राेड पर थाना चांदनी बाग के नजदीक सीवर लाइन फिर से धंस गई है। यह लाइन पिछले एक साल में 13वीं बार धंसी है। इसका मुख्य कारण कमजोर मैनहाेल बताया जा रहा है।
सीवर लाइन धंसने के बाद निगम के सुध न लेने पर लोगों ने पेड़ की टहनी रखनी पड़ी। निगम इसकी मंगलवार को मरम्मत करेगा। बाईपास रोड के खुला छोड़ने पर हादसा होने का खतरा भी बढ़ गया है।
शहर की मुख्य सीवर लाइन रेलवे रोड से शुरू होती है। यह संजय चौक, सनौली रोड और बबैल नाके से होकर सेक्टर-29 बाईपास से होकर सिवाह गांव तक पहुंचती है। थाना चांदनी बाग स्थित महाराजा अग्रसेन चौक और होटल डेज के बीच सोमवार दोपहर बाद सीवर लाइन का टक्कन मैनहोल के साथ टूट गया। वाहन चालकों ने गड्ढा देखा तो इसकी सूचना नगर निगम अधिकारियों को दी। निगम के जेई विवेक ने मौका मुआयना किया लेकिन मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया जा सका। इधर लोगों ने पहले ही पेड़ की टहनी तोड़कर मैनहोल में रख दी।
विज्ञापन
सात साल में बनी सड़क में नासूर : नगर निगम ने सात साल में सेक्टर-29 बाईपास सड़क बनाई है। इस पर करीब 3.25 कराेड़ रुपये की लागत आई है। सीवर का मैनहाेल धंसने से सड़क टूट गई है। ऐसे में सड़क बारिश में और भी खराब होगी। जानकारों का कहना है कि जहां अभी सीवर का ढक्कन टूटा है, उससे कुछ दूरी पर पहले दो जगह से सीवर लाइन धंस चुकी है। करीब 20 फीट तक सीवर धंस गया था। इसके चलते पीछे करीब एक महीने तक सड़क बंद रही थी। वाहनों को एक लेन से गुजारा जा रहा था। ब्यूरो