{"_id":"6754b930acf3e0ea770f9657","slug":"buses-will-not-stop-at-toll-plaza-panipat-news-c-244-1-pnp1001-128652-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: टोल प्लाजा पर बसों का नहीं होगा ठहराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: टोल प्लाजा पर बसों का नहीं होगा ठहराव
Sun, 08 Dec 2024 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sun, 08 Dec 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ दिसंबर के पानीपत आगमन को लेकर पुलिस ने सुरक्षा एवं व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध कर लिए हैं। पुलिस ने आयोजन स्थल सेक्टर-13-17 के चारों तरफ 45 नाके बनाए हैं और यह बैरिकेडिंग की गई हैं।
सेक्टर-13-17 में चारों तरफ से आने वालों पर विशेष नजर रखी जा रही है। पंडाल के नजदीक किसी भी व्यक्ति के जाने पर रोक लगा दी है। इस तरफ जाने वाले लोगों की बारीकी से तलाशी ली जा रही है। पुलिस ने इसके साथ नौ दिसंबर को लेकर रूट प्लान तैयार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक ने इसको लेकर एडवाइजरी जारी कर दी है।
पुलिस के अनुसार नौ दिसंबर को नेशनल हाईवे-44 सामान्य रूप से चलता रहेगा। यहां किसी प्रकार से वाहनों को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाएगी। नूरवाला से अज्जीजुलापुर व अंसल से होकर सेक्टर-18 ड्रेन नंबर एक की सड़क काे रविवार शाम से बंद कर दिया जाएगा।