{"_id":"69ab4ed7092ac08fd801d944","slug":"buses-are-not-running-on-five-routes-claims-of-providing-better-bus-facilities-on-local-routes-panipat-news-c-244-1-pnp1006-153305-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पांच रूटों पर नहीं चल रही बसें, लोकल रूटों पर बेहतर बस सुविधा देने का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पांच रूटों पर नहीं चल रही बसें, लोकल रूटों पर बेहतर बस सुविधा देने का दावा
विज्ञापन
पानीपत। रोडवेज अधिकारियों द्वारा लोकल रूटों पर बेहतर बस सुविधा देने का दावा किया जा रहा है। धरातल पर जांच के दौरान रोडवेज अधिकारियों के दावे झूठे साबित हुए है। रोडवेज अधिकारियों द्वारा करीब 70 लोकल रूटों पर बसों के संचालन की बात कही जा रही है इसके बावजूद भी यात्रियों को निजी वाहनों का सहारा लेकर अपने निर्धारित स्थान पर पहुंचना पड़ रहा है। पांच से सात लोकल रूटों पर बसों का संचालन नहीं होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों ने लोकल रूटों पर बसों के संचालन की मांग की है।
यात्री मुकेश, राजबीर और नरेंद्र ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र से लोग रोजाना बसों के माध्यम से अपने कार्यों के लिए शहर में आते है। साथ ही सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थी भी शिक्षण संस्थानों के लिए बसों के माध्यम से आते है लेकिन कई लोकल रूटों पर बसों के संचालन के न होने के कारण उन्हें अन्य वाहनों के सहारे अपने गंतव्य पर जाना पड़ रहा है। लोगों ने रोडवेज अधिकारियों को लोकल रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाने की मांग की है। इससे यात्रियों को कोई परेशानी न हो।
वर्जन :
जिले में सभी लोकल रूटों पर बसों का संचालन किया जा रहा है। यात्रियों को यात्रा के दौरान कोई परेशानी न हो। इसका भी रोडवेज अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा ध्यान रखा जा रहा है। लोकल रूटों पर यात्रियों की संख्या में बढ़ोत्तरी होने पर अन्य बसों को रूट पर चलाने के निर्देश जाएंगे।
विज्ञापन
विक्रम कांबोज महाप्रबंधक रोडवेज डिपो पानीपत।